भाजपा विधि प्रकोष्ठ की कार्यसमिति बैठक में गूँजा संकल्प – संगठित अधिवक्ता, सशक्त न्याय प्रणाली

| BY

Ajit Kumar

बिहार
भाजपा विधि प्रकोष्ठ की कार्यसमिति बैठक में गूँजा संकल्प – संगठित अधिवक्ता, सशक्त न्याय प्रणाली

बिहार चुनाव 2025 के लिए विधि योद्धाओं की रणनीति तैयार – मतदाता जागरूकता और कानूनी भागीदारी पर फोकस

तीसरा पक्ष ब्यूरो पटना, 17 अगस्त 2025 —भारतीय जनता पार्टी के विधि प्रकोष्ठ, पटना हाई कोर्ट इकाई की बहुप्रतीक्षित कार्यसमिति बैठक आज राजधानी पटना के ठाकुर प्रसाद सभागार में आयोजित हुई. कार्यक्रम ने न केवल संगठनात्मक ऊर्जा को नई दिशा दी है बल्कि आने वाले बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर अधिवक्ताओं की भूमिका पर भी गंभीर चर्चा किया गया है.

बैठक का उद्घाटन नगर विकास एवं आवास मंत्री आदरणीय जीवेश मिश्रा ने दीप प्रज्वलित कर के किया.उनके साथ मंच पर प्रदेश विधि प्रकोष्ठ के संयोजक श्री विंध्याचल राय एवं पटना हाई कोर्ट इकाई के संयोजक श्री सुनील कुमार कर्ण मौजूद थे.मंच संचालन की जिम्मेदारी इकाई के सह-संयोजक डॉ. मंटू कुमार ने निभाया.

मंत्री जीवेश मिश्रा ने अधिवक्ताओं से की समाज के प्रति प्रतिबद्ध रहने की अपील

अपने संबोधन में मंत्री जीवेश मिश्रा ने विधि प्रकोष्ठ को भाजपा का ,बौद्धिक स्तंभ, करार दिया है और कहा कि वकील समाज की जड़ में न्याय के बीज बोने का काम करते हैं.आगे उन्होंने कहा कि,भाजपा का विधि प्रकोष्ठ केवल कानूनी सलाहकार नहीं है बल्कि सामाजिक न्याय के लिए एक मजबूत स्तंभ है. हमें अदालतों में केवल पक्ष नहीं, बल्कि विचारधारा का प्रतिनिधित्व करना है.

संगठनात्मक मजबूती पर जोर

बैठक में प्रदेश संयोजक श्री विंध्याचल राय ने संगठन की गतिविधियों पर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि राज्यभर में नियमित बैठकें, प्रशिक्षण सत्र और कानूनी सहायता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा हैं.

उन्होंने कहा कि, वर्तमान समय विधिक जागरूकता का है. हमारा दायित्व है कि हम जनता को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति सजग करें.

आगामी चुनाव: अधिवक्ताओं की भूमिका पर विशेष चर्चा

बैठक का एक अहम केंद्रबिंदु था बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारी. नेताओं ने अधिवक्ताओं से आह्वान किया है कि वे Special Intensive Revision (विशेष पुनरीक्षण अभियान) में भाग लेकर मतदाता सूची को सशक्त बनाएं.अधिवक्ताओं को अपने क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए यह सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दिया गया गया है कि कोई भी पात्र मतदाता छूट न जाए.

ये भी पढ़े :Mountain Man: दशरथ मांझी की पुण्यतिथि पर चंद्रशेखर आजाद का नमन कहा – हौसले की मिसाल हैं मांझी जी
ये भी पढ़े :वोट अधिकार यात्रा: लोकतंत्र को बचाने सड़क पर उतरे तेजस्वी यादव

प्रमुख निर्णय व संकल्प

  • कार्यसमिति बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गये
  • राज्यभर में विधि प्रकोष्ठ की इकाइयों द्वारा अधिवक्ता कार्यशालाएं आयोजित किया जायेगा .
  • सभी अधिवक्ताओं को मतदाता जागरूकता अभियान में सक्रिय भागीदारी के निर्देश दिया गया है.
  • चुनावों को लेकर आचार संहिता, प्रचार रणनीति, और विधिक सहायता जैसे मुद्दों पर विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया जायेगा .

सैकड़ों अधिवक्ताओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी

बैठक में पटना जिले सहित राज्य के विभिन्न हिस्सों से आए सैकड़ों अधिवक्ता शामिल हुये. इनमें प्रमुख नाम सह-संयोजक मनोज कुमार सिंह, संजय कुमार राम, सत्येंद्र झा, रविंद्र राय, कुमारी पूनम सिंह, तथा पटना इकाई से उदयभान सिंह, कुमार समरजीत, रंजन श्रीवास्तव और कुमुद रंजन शामिल रहे.

अधिवक्ताओं ने पार्टी की नीतियों को जमीनी स्तर पर लागू करने और चुनावी अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया.

अंत में धन्यवाद ज्ञापन

बैठक के अंत में पटना हाई कोर्ट इकाई के पदाधिकारियों ने सभी आगंतुकों एवं कार्यकर्ताओं का आभार जताया और भविष्य में इस प्रकार की और भी गतिविधियों के आयोजन की घोषणा किया.

निष्कर्ष

भाजपा विधि प्रकोष्ठ की यह बैठक केवल एक संगठनात्मक औपचारिकता नहीं थी. बल्कि आने वाले समय के लिए पार्टी की कानूनी रणनीति का खाका तैयार करने की दिशा में एक मजबूत कदम था.चुनावी समर की आहट के बीच, विधि प्रकोष्ठ ने यह स्पष्ट कर दिया है कि अधिवक्ता सिर्फ अदालतों तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि मैदान में उतरकर लोकतंत्र की रक्षा और पार्टी की विजय यात्रा में अग्रणी भूमिका निभायेगे .

Trending news

Leave a Comment