बिहार से उठा वोटर अधिकार आंदोलन बना लोकतंत्र की नई आवाज: राजद
तीसरा पक्ष ब्यूरो पटना, 1 सितंबर 2025बिहार में आज संपन्न वोटर अधिकार यात्रा ने राज्य की राजनीतिक फिजाओं में नई ऊर्जा भर दी है.इस पहल की सफलता पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने राज्य की जनता का आभार जताते हुए इसे लोकतंत्र और संविधान की मजबूती के लिए एक निर्णायक कदम बताया है.

राजद के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव और प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा कि बिहार की जनता ने वोटर अधिकार यात्रा में जिस तरह से भागीदारी दिखाई, उसने साफ कर दिया है कि जनता अब अपने वोट और अधिकारों को लेकर पहले से ज्यादा जागरूक और सजग हो चुकी है.
महागठबंधन की रणनीति और विपक्ष पर निशाना
प्रवक्ताओं ने कहा कि यह यात्रा केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों की पुनर्स्थापना की एक चेतना यात्रा थी. जिसे महागठबंधन के नेतृत्व में तेजस्वी प्रसाद यादव और राहुल गांधी ने आगे बढ़ाया.उन्होंने दावा किया कि इस पहल से करीब 65 लाख मतदाताओं के अधिकारों की लड़ाई को राष्ट्रीय मंच मिला, जिससे भाजपा और एनडीए की रणनीति में खलबली मच गई है.
राजद नेताओं ने जोर देकर कहा कि चुनाव आयोग जैसे संवैधानिक संस्थानों को प्रभावित करने की कोशिशें अब सफल नहीं होंगी, क्योंकि जनता का भरोसा महागठबंधन के साथ है और बदलाव की लहर अब रुकने वाली नहीं.
ये भी पढ़े :बिहार से उठी आवाज, अब पूरे देश में गूंज रही सच्चे लोकतंत्र की आवाज!
जनता का समर्थन बना बदलाव की नींव
तेजस्वी यादव और राहुल गांधी को जनता से मिल रहे व्यापक समर्थन को लेकर राजद ने दावा किया कि यह समर्थन केवल चेहरों का नहीं, बल्कि वैकल्पिक राजनीति के प्रति जनता की उम्मीदों का प्रतीक है.बिहार की जनता अब एक उत्तरदायी, पारदर्शी और जवाबदेह शासन चाहती है.और यही वजह है कि एनडीए खेमे में घबराहट देखी जा रही है.
प्रवक्ताओं ने कहा कि राजनीतिक बेचैनी इस बात का संकेत है कि बदलाव की आहट अब सत्ता के गलियारों में साफ सुनाई देने लगी है. राजद को पूरा विश्वास है कि तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा और लोकतंत्र को और मजबूत बनाएगा.

I am a blogger and social media influencer. I have about 5 years experience in digital media and news blogging.



















