रणविजय साहू की मौजूदगी में हुई सदस्यता ग्रहण
तीसरा पक्ष ब्यूरो पटना, 4 सितंबर 2025 – बिहार की राजनीति में बड़ा फेरबदल देखने को मिला जब भाजपा नेता चंदन कुमार सिंह और सोनू गुप्ता ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा से इस्तीफा देकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की सदस्यता ग्रहण की. यह सदस्यता ग्रहण समारोह पटना स्थित प्रदेश राजद कार्यालय में आयोजित हुआ, जिसकी अध्यक्षता राजद के प्रदेश प्रधान महासचिव रणविजय साहू ने किया .

भाजपा से मोहभंग, राजद में नया विश्वास
इस कार्यक्रम में विधायक मनोज कुमार यादव, प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद, प्रदेश महासचिव भाई अरुण कुमार, डॉ. मोहित कुमार और संतोष कुमार भारती भी मौजूद रहे.भाजपा से नाता तोड़ने के बाद नेताओं ने राजद के हाथों में भविष्य की राजनीति देखने की बात कही.
ये भी पढ़े :लालू प्रसाद यादव का तीखा वार: क्या मोदी ने बिहारियों को गाली देने का आदेश दिया है?
सम्मानित कर किया गया स्वागत
राजद की ओर से नए साथियों का सम्मान गमछा, पार्टी की टोपी और “गोपालगंज टू रायसीना” पुस्तक भेंट कर किया गया.इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि यह सिर्फ पार्टी की सदस्यता ग्रहण नहीं, बल्कि लालू प्रसाद यादव के विचारों और संघर्षों को स्वीकार करने का संकल्प है.
रणविजय साहू का सरकार पर हमला
प्रदेश प्रधान महासचिव रणविजय साहू ने इस मौके पर बिहार सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि,
भाजपा और नीतीश सरकार से जनता का मोहभंग हो चुका है.राज्य में सरकार नाम की कोई चीज दिखाई नहीं देती. अपराध और भ्रष्टाचार अपने चरम पर है और आम लोग त्राहिमाम की स्थिति में जी रहे हैं.
भाजपा छोड़ने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही
बिहार की सियासत में यह बदलाव एक बड़ा संदेश देता है.हाल के दिनों में भाजपा से जुड़ाव छोड़कर राजद में आने वाले नेताओं की संख्या बढ़ी है, जिससे साफ संकेत मिलता है कि राजद जनता के बीच अपनी पकड़ मजबूत कर रहा है.
निष्कर्ष
भाजपा से नाराज़ नेताओं का राजद में शामिल होना एक बार फिर साबित करता है कि बिहार की राजनीति करवट ले रही है.भ्रष्टाचार और अपराध के मुद्दे पर सरकार घिरी हुई है, और विपक्ष लगातार मजबूत होता दिख रहा है.

I am a blogger and social media influencer. I have about 5 years experience in digital media and news blogging.



















