जदयू-भाजपा जनता के सवालों से भाग रही है, तेजस्वी के मुद्दों पर जवाब दे : राजद

| BY

Ajit Kumar

बिहार
जदयू-भाजपा जनता के सवालों से भाग रही है, तेजस्वी के मुद्दों पर जवाब दे : राजद

राज्य में अपराध और भ्रष्टाचार चरम पर क्यों है?

तीसरा पक्ष ब्यूरो पटना, 06 सितंबर 2025 – राजनीतिक सरगर्मी के बीच राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने सत्ताधारी जदयू-भाजपा गठबंधन पर तीखा हमला बोला है. राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने कहा कि सत्ता पक्ष को बेबुनियाद बयानबाजी छोड़कर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव द्वारा उठाए गए गंभीर सवालों का जवाब देना चाहिए.

उन्होंने कहा कि पिछले दो दशकों से बिहार की सत्ता नीतीश कुमार के हाथ में है और पिछले 11 वर्षों से डबल इंजन की सरकार होने के बावजूद राज्य आज भी गरीबी, बेरोजगारी और पलायन की मार झेल रहा है.

राजद प्रवक्ता के सवाल

अरुण यादव ने सत्ता पक्ष से कई बड़े सवाल पूछे

आखिर बिहार अब भी सबसे गरीब राज्य क्यों है?

महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार असफल क्यों है?

स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल क्यों है?

राज्य में अपराध और भ्रष्टाचार चरम पर क्यों है?

बेरोजगारी और पलायन की समस्या का समाधान क्यों नहीं हुआ?

शिक्षा व्यवस्था और स्कूल भवनों की स्थिति इतनी दयनीय क्यों है?

नए उद्योग-धंधे और निवेश राज्य में क्यों नहीं आए?

ये भी पढ़े :एनडीए सरकार का तानाशाही रवैया उजागर, महिला शिक्षिका पर कार्रवाई से मचा बवाल

सवालों का जवाब नहीं, सिर्फ अनर्गल प्रलाप

राजद प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि भाजपा-जदयू गठबंधन के पास तेजस्वी यादव के सवालों का कोई ठोस जवाब नहीं है.उन्होंने कहा कि जब भी सरकार से जनता के मुद्दों पर सवाल पूछा जाता है तो सत्ता पक्ष ध्यान भटकाने के लिए अनर्गल प्रलाप करने लगता है.

जनता अब झांसे में आने वाली नहीं

अरुण यादव ने दावा किया कि बिहार की जनता अब असल मुद्दों पर खड़ी है और भाजपा-जदयू के बहकावे में आने वाली नहीं.उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष का चाल, चरित्र और चेहरा उजागर हो चुका है.आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता वोट की चोट से एनडीए को सबक सिखाएगी और तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बनेगी.

Trending news

Leave a Comment