विकास और एकजुटता का संदेश
तीसरा पक्ष ब्यूरो पटना, 7 सितंबर – बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने अपने अभियान को और धार देते हुए आज विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया. केवटी, बड़हरा, कुटुंबा, बेगूसराय, शाहपुर, जोकीहाट, एकमा, कुचायकोट, महनार, फुलपरास, नवीनगर, कसबा और अलौली जैसे क्षेत्रों में हुए इन सम्मेलनों ने कार्यकर्ताओं के उत्साह को नई ऊर्जा दी है .

केवटी और जाले में डॉ. दिलीप जायसवाल का संबोधन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने केवटी और जाले में आयोजित सम्मेलनों में विपक्ष पर जमकर प्रहार किया है. उन्होंने कहा कि,आगामी चुनाव में बहुत से बहुरूपिये आएंगे, लेकिन जनता को सतर्क रहना होगा.
उन्होंने महिलाओं को लेकर विपक्ष की योजनाओं को सिर्फ छलावा बताया और नीतीश सरकार की नीतियों की तुलना करते हुए कहा कि जहां विपक्ष 2500 रुपये मासिक की बात करता है, वहीं हमारी सरकार महिलाओं को एकमुश्त 10 हजार रुपये और आगे चलकर 2 लाख रुपये तक की सहायता दे रही है.यह महिलाओं को केवल घर की जिम्मेदारी नहीं बल्कि राजपाट संभालने के लिए भी तैयार कर रही है.
डॉ. जायसवाल ने 20 साल पुराने बिहार की स्थिति को याद दिलाते हुए कहा कि कभी गड्ढेदार सड़कों और अंधेरे गांवों का प्रतीक माने जाने वाला बिहार, आज सड़कों और बिजली से जगमगा रहा है.
ये भी पढ़े :तेजस्वी यादव के 10 सवालों पर बीजेपी का पलटवार
ये भी पढ़े :अखिलेश यादव का भाजपा पर तीखा हमला
बड़हरा, कुटुंबा और बेगूसराय में नेताओं का जोश
बड़हरा में मंत्री हरि सहनी और प्रेम रंजन पटेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया.
कुटुंबा में उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा, पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह और उपेंद्र प्रसाद ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह इलाका कभी गुंडाराज का गढ़ था, लेकिन डबल इंजन सरकार ने विकास की नई हवा यहां तक पहुंचाई है.लोग अब कभी जंगलराज नहीं चाहेंगे.
बेगूसराय में पूर्व मंत्री रामकृपाल यादव और मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि एनडीए ही बिहार की असली ताकत है और विकास का रास्ता भी.

अन्य विधानसभा क्षेत्रों में भी एनडीए का दम
शाहपुर में मंत्री संतोष सिंह, अनिल शर्मा और ऋतुराज सिन्हा ने कार्यकर्ताओं को जोश से भर दिया.
जोकीहाट में मंत्री रेणु देवी और कृष्ण कुमार ऋषि ने एनडीए के विजय अभियान की रूपरेखा रखी.
एकमा में मंत्री केदार गुप्ता और एमएलसी अनिल शर्मा शामिल हुए.
कुचायकोट में मंत्री कृष्णनंदन पासवान और जनक सिंह ने एनडीए की नीतियों को जनता तक पहुँचाया.
महनार में पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और मंत्री जनक राम ने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया.
फुलपरास में वीरेंद्र पासवान और अरुण शंकर ने सम्मेलन में भाग लिया.
नवीनगर में सुशील कुमार सिंह और बलराम मंडल, कसबा में शाहनवाज हुसैन और प्रमोद चन्द्रवंशी, वहीं अलौली में मंत्री संजय सरावगी और हरिभूषण ठाकुर ने लोगों से सीधा संवाद किया.

विजय सिन्हा का तीखा हमला
कुटुंबा सम्मेलन में उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने विपक्ष पर सीधा वार करते हुए कहा कि , आज भी जंगलराज के पुरोधा के उत्तराधिकारी बिहार में फिर से गुंडाराज लाने का सपना देख रहे हैं.जनता को ऐसे लोगों से सावधान रहना होगा.उन्होंने विश्वास जताया कि बिहार की जनता अब विकास के रास्ते से भटकने वाली नहीं है.
निष्कर्ष
आज हुए इन संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलनों ने साफ कर दिया कि एनडीए बिहार में चुनावी समर के लिए पूरी तैयारी में है.नेताओं के भाषणों से लेकर कार्यकर्ताओं की भागीदारी तक हर जगह विकास, सुशासन और एकजुटता का संदेश गूंजा. एनडीए ने यह संकेत दे दिया है कि आने वाले चुनाव में उसका नारा होगा – “विकसित बिहार, एनडीए सरकार.

I am a blogger and social media influencer. I have about 5 years experience in digital media and news blogging.



















