14 जिलों में होगी क्षेत्रीय बैठकों की शुरुआत
तीसरा पक्ष ब्यूरो पटना, 8 सितंबर 2025 – भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने बिहार में युवा शक्ति को संगठित करने और विपक्षी गठबंधन की राजनीति को बेनकाब करने के उद्देश्य से बड़े कार्यक्रमों की श्रृंखला की घोषणा की है. सोमवार को पटना स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष भारतेंदु मिश्रा ने बताया कि आने वाले दिनों में संगठन 14 जिलों में क्षेत्रीय युवा सम्मेलन आयोजित करेगा.
गोपालगंज से होगी शुरुआत
10 सितंबर से इस अभियान का आगाज़ गोपालगंज जिले से होगा. इस मौके पर भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद तेजस्वी सूर्या मुख्य अतिथि रहेंगे. सम्मेलन में कई राष्ट्रीय और प्रदेश स्तरीय नेता युवाओं को संबोधित करेंगे.
बड़े नेताओं की होगी मौजूदगी
भाजयुमो के इस सम्मेलन श्रृंखला में भाजपा के दिग्गज नेताओं की शिरकत होगी. इनमें गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सांवत शामिल होंगे और ,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, गिरिराज सिंह,विजय कुमार सिन्हा, बांसुरी स्वराज ,सांसद अनुराग ठाकुर, डॉ. संजय जायसवाल, राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा और मंत्री नितिन नवीन समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे.
ये भी पढ़े :एनडीए का संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन: केवटी से अलौली तक गूंजा
ये भी पढ़े :भाजपा नेता वीरेन्द्र प्रसाद कुशवाहा समर्थकों संग राजद में शामिल
नमो युवा रन और रक्तदान शिविर भी
भारतेंदु मिश्रा ने जानकारी दी कि युवा मोर्चा जल्द ही नमो युवा रन का आयोजन करेगा. इसका उद्देश्य युवाओं के बीच स्वस्थ बिहार, शिक्षित बिहार का संदेश पहुंचाना है.
इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर को पटना में रक्तदान शिविर की शुरुआत की जाएगी, जिसके अगले दिन सभी 52 संगठनात्मक जिलों में रक्तदान शिविर का आयोजन होगा.
युवा, भ्रम और झूठ से दूर रहें – भारतेंदु मिश्रा
भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संगठन लगातार विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए युवाओं तक पहुंच रहा है.उन्होंने दावा किया कि बिहार और केंद्र सरकार मिलकर युवाओं के सपनों को साकार करने में लगी है.
मिश्रा ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि, बिहार के युवा दो युवराजों के भ्रम और झूठ को अस्वीकार करेंगे और आगामी विधानसभा चुनाव में एक बार फिर राजग की डबल इंजन सरकार को समर्थन देंगे.
प्रेस वार्ता में मौजूद रहे नेता
प्रेस वार्ता में प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवम् सिंह, प्रवक्ता राहुल रंजन, राहुल देव, राहुल आनंद, और मनीष चौहान सहित कई नेता मौजूद रहे.

I am a blogger and social media influencer. I have about 5 years experience in digital media and news blogging.



















