एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन: नेताओं का दावा – बिहार में तय है एनडीए की जीत

| BY

Ajit Kumar

बिहार
एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन: नेताओं का दावा – बिहार में तय है एनडीए की जीत

कार्यकर्ता सम्मेलन में घटक दलों के दिग्गज नेता पहुंचे, बोले – जीत हमारी तय

तीसरा पक्ष ब्यूरो पटना, 8 सितंबर:बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल अभी नहीं बजा है.लेकिन एनडीए ने अपने कार्यकर्ताओं के दम पर चुनावी माहौल को पहले ही गरमा दिया है.आज सहरसा, लालगंज, मखदुमपुर, पीरपैंती, बेनीपट्टी, बायसी सहित कई विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलनों में एनडीए के सभी घटक दलों के वरिष्ठ नेता एक मंच पर जुटे।सभी नेताओं का स्वर एक ही रहा – एनडीए की जीत तय है, इस बार भारी बहुमत से सरकार बनेगी.

डॉ. दिलीप जायसवाल का बड़ा दावा – राष्ट्रहित और जनसेवा है एनडीए की पहचान

डॉ. दिलीप जायसवाल का बड़ा दावा – राष्ट्रहित और जनसेवा है एनडीए की पहचान

सहरसा में सम्मेलन का उद्घाटन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया.कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार का मकसद युवाओं को रोजगार और हर हाथ को काम देना है.
उन्होंने कहा –

बिहार में विभागों में खाली पदों को तेजी से भरा जा रहा है.

स्वरोजगार योजनाओं को गति दी गई है.

महिलाओं के लिए 10 हजार रुपये की सहायता योजना लागू की गई है.

उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा है कि, कांग्रेस और राजद केवल समाज को बांटने का काम करते हैं. ये दल बिहारियों का अपमान करते हैं, जबकि एनडीए राष्ट्रहित और जनसेवा की राजनीति करता है.

डॉ. जायसवाल ने आत्मविश्वास भरे अंदाज में कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और एकजुटता इस बार बिहार में नया इतिहास रचने वाली है.

विजय सिन्हा का हमला – बिहार को लालटेन नहीं, उद्योग और बिजली चाहिए

विजय सिन्हा का हमला – बिहार को लालटेन नहीं, उद्योग और बिजली चाहिए

मखदुमपुर में आयोजित सम्मेलन में उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला है उन्होंने कहा कि कुछ लोग अब भी लालटेन का सपना दिखा रहे हैं, जबकि बिहार आज बिजली और उद्योग की रोशनी में आगे बढ़ रहा है.

ये भी पढ़े :भाजयुमो ने किया बड़े युवा सम्मेलन का ऐलान
ये भी पढ़े :उत्तर बिहार में सूखे का संकट गहराया,किसान त्राहिमाम!

उन्होंने कहा कि, इथेनॉल कारखाने और नए उद्योगों से रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने न्याय के साथ विकास का जो मॉडल खड़ा किया है, वह अब बिहार की पहचान बन चुका है.

साथ ही उन्होंने जोश से भरे कार्यकर्ताओं के बीच नारा बुलंद किया – अबकी बार 225 पार!
यह नारा सम्मेलन के हर कोने में गूंजता रहा.

एनडीए के दिग्गज नेता मैदान में उतरे

एनडीए के दिग्गज नेता मैदान में उतरे

सम्मेलनों में अलग-अलग स्थानों पर एनडीए के कई बड़े चेहरे शामिल हुए –

लालगंज में कृष्ण कुमार मंटू और प्रेम रंजन पटेल

पीरपैंती में इंजीनियर शैलेन्द्र और श्रेयसी सिंह

बेनीपट्टी में मंत्री मंगल पांडेय और रामकृपाल यादव

बायसी में रेणु देवी और शाहनवाज हुसैन

बेलसंड में तारकिशोर प्रसाद और जनक राम

शेरघाटी में अश्विनी चौबे और हरिभूषण ठाकुर

मनिहारी में मिथिलेश तिवारी और प्रमोद चंद्रवंशी

हसनपुर में केदार गुप्ता और बलराम मंडल

इन सभी नेताओं ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देते हुए कहा कि एनडीए सरकार ही बिहार के विकास और स्थिरता की गारंटी है.

नतीजा साफ: कार्यकर्ताओं का जोश, नेताओं का आत्मविश्वास

कार्यकर्ता सम्मेलन के आयोजनों से साफ है कि एनडीए चुनावी मोड में पूरी तरह सक्रिय हो चुका है.नेताओं का आत्मविश्वास और कार्यकर्ताओं का उत्साह इस बात का संकेत दे रहा है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प होने वाला है.

एनडीए का दावा है कि विकास, रोजगार और स्थिर शासन उनकी ताकत है, जबकि विपक्ष पर जंगलराज लौटाने का आरोप लगाया जा रहा है.

Trending news

Leave a Comment