समतामूलक संग्राम दल का जमीन आंदोलन तेज, अथमलगोला में अंचलाधिकारी को सौंपा मांग पत्र

| BY

Ajit Kumar

बिहार
समतामूलक संग्राम दल का जमीन आंदोलन तेज, अथमलगोला में अंचलाधिकारी को सौंपा मांग पत्र

सरकारी वादे पर सवाल, जमीन के लिए सड़क पर उतरा समतामूलक संग्राम दल

तीसरा पक्ष ब्यूरो पटना/अथमलगोला, 10 सितंबर 2025 –महादलित, दलित और भूमिहीन परिवारों को घर बनाने के लिए 5-5 डिसमिल जमीन देने के सरकार के वादे पर अब तक अमल नहीं होने से नाराज़ समतामूलक संग्राम दल ने अथमलगोला प्रखंड में जोरदार प्रदर्शन किया है. इस दौरान प्रखंड इकाई के प्रतिनिधियों ने अंचलाधिकारी को मांग पत्र सौंपते हुए स्पष्ट कहा कि यदि जमीन का खतियान सहित मालिकाना हक तुरंत नहीं दिया गया, तो यह आंदोलन पूरे बिहार में और तेज़ होगा.

सरकार के वादे पर सवाल

सरकार के वादे पर सवाल

समतामूलक संग्राम दल ने आरोप लगाया कि बिहार सरकार ने घोषणा की थी कि हर महादलित, दलित और भूमिहीन परिवार को घर बनाने के लिए जमीन उपलब्ध कराई जाएगी, लेकिन अब तक किसी भी परिवार को इसका लाभ नहीं मिला है। संगठन ने दोहराया –
“जो जमीन सरकारी है, वो जमीन हमारी है.

सरकारी वादे पर सवाल, जमीन के लिए सड़क पर उतरा समतामूलक संग्राम दल

आंदोलन की पृष्ठभूमि

यह आंदोलन कोई नया नहीं है. इसकी शुरुआत 11 फरवरी 2023 को अमर शहीद बाबू जगदेव प्रसाद की जयंती पखवाड़ा पर शहीद स्थल कुर्था से की गई थी.तब से लेकर अब तक संगठन लगातार “जमीन की लड़ाई” को जनता के बीच तेज करता आ रहा है.

आंदोलन की अगुवाई

आंदोलन की अगुवाई

अथमलगोला घेराव का नेतृत्व पटना और नालंदा जिला प्रभारी सह प्रदेश महासचिव संजय भारती ने किया.उनके साथ प्रखंड प्रभारी शिव कुमार पासवान, प्रखंड अध्यक्ष बुंदेला रविदास, पटना पूर्वी उपाध्यक्ष सोनू कुमार, जिला अध्यक्ष अजय कुमार, सचिव राहुल कुमार, प्रदेश सचिव ललन पासवान, पंचायत अध्यक्ष सबनिमा जोगिंदर पासवान, अनुमंडल प्रभारी (बाढ़) अरुण पासवान, जिला महासचिव जय कुमार पासवान, जिला सचिव संटू पासवान, अनुमंडल उपाध्यक्ष मनोज मांझी, बूथ-11 अध्यक्ष सनोज कुमार और बूथ-10 अध्यक्ष अजय पासवान शामिल रहे.

संगठन का ऐलान

संगठन का ऐलान

समतामूलक संग्राम दल ने ऐलान किया है कि –

जब तक महादलित और भूमिहीन परिवारों को 5-5 डिसमिल जमीन का मालिकाना हक नहीं मिल जाता, आंदोलन पूरे बिहार में जारी रहेगा.

पार्टी इसे सिर्फ वादे की राजनीति नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और सम्मान की लड़ाई मानती है.

निवेदक
अजय कुमार, जिला अध्यक्ष, पटना पूर्वी

यह लेख संगठन की मांगों और आंदोलन के स्वरूप को दर्शाता है, साथ ही यह बताता है कि ज़मीन का सवाल अब बिहार की राजनीति और समाज में एक बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है.

Trending news

Leave a Comment