सोने लाल पासवान और अर्पणा कुमारी राजद में शामिल

| BY

Ajit Kumar

बिहार
सोने लाल पासवान और अर्पणा कुमारी राजद में शामिल समर्थकों संग थामा लालटेन का दामन

समर्थकों संग थामा लालटेन का दामन

तीसरा पक्ष ब्यूरो पटना, 11 सितंबर 2025 – बिहार की राजनीति में गुरुवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की ताकत को और मजबूती मिली. प्रदेश कार्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में आयोजित एक भव्य मिलन समारोह में सोने लाल पासवान और अर्पणा कुमारी ने अपने समर्थकों के साथ राजद की सदस्यता ग्रहण किया है .

सोने लाल पासवान और अर्पणा कुमारी राजद में शामिल

कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश प्रधान महासचिव रणविजय साहू ने किया. इस अवसर पर प्रदेश मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव, विधायक विनोद जायसवाल, प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद, श्रीमती मधु मंजरी, प्रदेश महासचिव इंजीनियर प्रभास कुमार, वरिष्ठ नेता गोपी किशन और शिवनंदन साहू उपस्थित रहे.

राजद परिवार में नए चेहरे का स्वागत

समारोह में पार्टी नेताओं ने नए सदस्यों को सदस्यता रसीद, राजद का प्रतीक चिन्ह (लालटेन) युक्त गमछा, टोपी और लालू प्रसाद यादव के कार्यकाल पर आधारित पुस्तक “गोपालगंज टू रायसीना” भेंट कर सम्मानित किया.

ये भी पढ़े :राजद शिक्षक प्रकोष्ठ की “वैचारिकी स्मारिका 2025” का 14 सितंबर को होगा विमोचन
ये भी पढ़े :आकाश आनंद का बिहार मिशन: क्या बसपा बदलेगी सियासी समीकरण?

रणविजय साहू का नीतीश सरकार पर हमला

इस मौके पर रणविजय साहू ने कहा कि नीतीश सरकार से जनता पूरी तरह निराश हो चुकी है. उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में शासन का नामोनिशान नहीं है और अपराधियों का बोलबाला है.भ्रष्टाचार को सरकार ने सदाचार और शिष्टाचार का नाम दे दिया है, जिससे आमजन आज बेहद त्रस्त है.

शक्ति सिंह यादव का चिराग पासवान पर बयान

शक्ति सिंह यादव का चिराग पासवान पर बयान

प्रदेश मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने चिराग पासवान को घेरते हुए कहा कि वे सामाजिक न्याय की धारा को कमजोर कर रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि दलितों के प्रति चिराग पासवान की कोई गंभीर सोच नहीं है.65% आरक्षण की चोरी करने वालों के साथ सत्ता में साझेदारी कर लेना इस बात का सबूत है कि उनके विचार किस दिशा में जा रहे हैं.

एजाज अहमद का वक्तव्य

राजद प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि राजद परिवार का विस्तार जनता के विश्वास का प्रतीक है.राजद ही एकमात्र ऐसा दल है जो सामाजिक न्याय, गरीबों और वंचितों की आवाज को मजबूती से उठाता है,” उन्होंने जोड़ा.

Trending news

Leave a Comment