मनरेगा मैन रघुवंश बाबू की पुण्यतिथि पर राजद ने किया नमन
तीसरा पक्ष ब्यूरो पटना, 13 सितंबर 2025 –राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रदेश कार्यालय में आज समाजवादी आंदोलन के मजबूत स्तंभ और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रघुवंश प्रसाद सिंह की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई.इस मौके पर वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया.कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंत्री एवं वरीय प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने किया है.
गरीबों और किसानों के नेता थे रघुवंश बाबू
अशोक कुमार सिंह ने स्मृति सभा में कहा कि डॉ. रघुवंश प्रसाद सिंह न केवल राजद के संस्थापक नेताओं में से एक थे, बल्कि उनकी पूरी राजनीति गरीब, पिछड़े और ग्रामीण समाज की आवाज रही. उनका जन्म 6 जून 1946 को वैशाली जिले के शाहपुर गांव में हुआ था.
वे लोहिया, कर्पूरी ठाकुर और लोकनायक जयप्रकाश नारायण जैसे दिग्गजों के साथ सक्रिय रहे.जेपी आंदोलन से जुड़कर उन्होंने राजनीति की नई दिशा तय की.
ये भी पढ़े :तेजस्वी यादव 16 सितंबर से करेंगे बिहार अधिकार यात्रा की शुरुआत
डॉ. सिंह बिहार के ऊर्जा मंत्री (1977-79), लोकदल अध्यक्ष, लोक लेखा समिति अध्यक्ष (1985-90) और पांच बार लोकसभा सदस्य रहे.ठेठ गंवई अंदाज उनकी पहचान बना. ग्रामीण विकास मंत्री रहते हुए उन्होंने मनरेगा जैसी ऐतिहासिक योजना को जमीन पर उतारा और देशभर में ग्रामीण सड़कों के जाल बिछवाए. इसी वजह से लोग उन्हें मनरेगा मैन” भी कहते हैं.
श्रद्धांजलि देने जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता
पुण्यतिथि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए.श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी, राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार सिंह, प्रदेश प्रधान महासचिव रणविजय साहू, प्रवक्ता एजाज अहमद, मृत्युंजय तिवारी, अरुण कुमार यादव, आरजू खान, पूर्व विधायक डॉ. अनवर आलम, भाई दिनेश समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे.
राजद नेताओं ने कहा कि रघुवंश बाबू की ईमानदारी, सादगी और जनपक्षधर राजनीति आज भी सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा है. उनके संघर्ष और विचारों से आने वाली पीढ़ियों को मार्गदर्शन मिलता रहेगा.

I am a blogger and social media influencer. I have about 5 years experience in digital media and news blogging.



















