आजादी की गूंज और कांग्रेस का नया विजन: सदाकत आश्रम से शुरुआत
तीसरा पक्ष ब्यूरो पटना,24 सितंबर 2025 भारतीय राजनीति के इतिहास में सदाकत आश्रम का विशेष स्थान रहा है. स्वतंत्रता संग्राम के समय से यह स्थल राष्ट्रीय आंदोलनों का गवाह रहा है.2025 का यह वर्ष कांग्रेस पार्टी के लिए ऐतिहासिक साबित हो रहा है क्योंकि आजादी के बाद पहली बार कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक इसी पावन स्थल पर आयोजित हुई.इस बैठक ने न केवल कांग्रेस के संगठनात्मक संकल्प को मजबूत किया, बल्कि आजादी की लड़ाई के इतिहास को भी पुनर्जीवित किया है.

सदाकत आश्रम: आजादी का प्रतीक स्थल
सदाकत आश्रम, पटना स्थित वह पावन स्थान है जहाँ से स्वतंत्रता संग्राम की कई महत्वपूर्ण गतिविधियों का सूत्रपात हुआ था. देश के बड़े नेताओं ने यहां से ब्रिटिश साम्राज्यवाद के खिलाफ आवाज बुलंद किया था. महात्मा गांधी, राजेंद्र प्रसाद और अनगिनत स्वतंत्रता सेनानी इस स्थल से जुड़े रहे. इसीलिए जब कांग्रेस ने आजादी के बाद पहली बार यहां CWC बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया, तो यह न केवल संगठनात्मक दृष्टि से बल्कि भावनात्मक दृष्टि से भी ऐतिहासिक साबित हुआ है.
मल्लिकार्जुन खरगे का संबोधन
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अपने शुरुआती संबोधन में कहा कि,
सदाकत आश्रम से जिन महान नेताओं ने आजादी की लड़ाई लड़ी और इस संघर्ष में अपना योगदान दिया, उन्हें मैं नमन करता हूं.
खरगे जी ने यह भी स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी की जड़ें इस देश की मिट्टी में गहरी हैं.आज भी कांग्रेस उसी विचारधारा और त्याग-बलिदान की परंपरा को आगे बढ़ा रही है.
राहुल गांधी की मौजूदगी और संदेश
इस बैठक में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा दिया है. राहुल गांधी ने अपने संबोधन में कहा कि आज कांग्रेस केवल एक राजनीतिक दल नहीं बल्कि एक आंदोलन है—जो समानता, न्याय और भाईचारे के लिए निरंतर संघर्ष कर रहा है.
उन्होंने युवाओं, किसानों और बेरोजगारी की समस्या पर गंभीर चिंता जताई और कहा कि कांग्रेस आने वाले समय में इन मुद्दों को केंद्र में रखकर जनता की लड़ाई लड़ेगी.
भूपेश बघेल और अन्य नेताओं की भूमिका
कांग्रेस महासचिव भूपेश बघेल ने CWC बैठक को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि सदाकत आश्रम में आयोजित यह सम्मेलन संगठन को मजबूत बनाने का काम करेगा. इस अवसर पर देशभर से आए वरिष्ठ नेताओं, मुख्यमंत्री और पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया और अपने-अपने विचार साझा किया .
बैठक का एजेंडा और भविष्य की रणनीति
इस ऐतिहासिक बैठक में कांग्रेस ने कई अहम मुद्दों पर चर्चा की:
विधान सभा,लोकसभा चुनाव की रणनीति
युवा और किसान केंद्रित नीतियां
संविधान और लोकतंत्र की रक्षा
ये भी पढ़े:उत्तराखंड और देशभर में पेपर लीक का संकट: युवाओं की मेहनत बर्बाद
संगठनात्मक मजबूती और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की भूमिका
यह बैठक इस बात का संकेत है कि कांग्रेस आने वाले चुनावों को केवल एक राजनीतिक प्रतिस्पर्धा के रूप में नहीं देख रही, बल्कि इसे देश की आत्मा और लोकतंत्र की रक्षा की लड़ाई मान रही है.
कांग्रेस का ऐतिहासिक जुड़ाव और भविष्य की दिशा
सदाकत आश्रम से कांग्रेस का यह जुड़ाव केवल अतीत को याद करने के लिए नहीं है, बल्कि यह आने वाले समय के लिए प्रेरणा का स्रोत है.
कांग्रेस ने यहां से यह संदेश देने की कोशिश की है कि उसका संघर्ष आज भी जारी है—बस लड़ाई के मुद्दे बदल गए हैं.
पहले लड़ाई विदेशी हुकूमत से थी,
आज लड़ाई गरीबी, बेरोजगारी, अन्याय और असमानता के खिलाफ है.
निष्कर्ष
सदाकत आश्रम से आयोजित यह CWC बैठक कांग्रेस पार्टी के इतिहास और भविष्य दोनों का संगम है. इसने कार्यकर्ताओं और नेताओं में नया जोश और संकल्प भरा है. यह कहना गलत नहीं होगा कि जिस तरह से सदाकत आश्रम ने आजादी की लड़ाई में ऊर्जा दिया था . उसी तरह यह कांग्रेस के नए संघर्ष को भी दिशा देगा.
कांग्रेस ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि उसकी नींव केवल राजनीति पर नहीं, बल्कि बलिदान, विचारधारा और संघर्ष की परंपरा पर टिकी है. आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि यह ऐतिहासिक बैठक कांग्रेस को किस नई ऊंचाई तक ले जाती है.
मेरा नाम रंजीत कुमार है और मैं समाजशास्त्र में स्नातकोत्तर (एम.ए.) हूँ. मैं महत्वपूर्ण सामाजिक, सांस्कृतिक एवं राजनीतिक मुद्दों पर गहन एवं विचारोत्तेजक लेखन में रुचि रखता हूँ। समाज में व्याप्त जटिल विषयों को सरल, शोध-आधारित तथा पठनीय शैली में प्रस्तुत करना मेरा मुख्य उद्देश्य है.
लेखन के अलावा, मूझे अकादमिक शोध पढ़ने, सामुदायिक संवाद में भाग लेने तथा समसामयिक सामाजिक-राजनीतिक घटनाक्रमों पर चर्चा करने में गहरी दिलचस्पी है.



















