राजद का बड़ा फैसला: 24 जनवरी को राज्यभर में कर्पूरी ठाकुर जयंती, 17 फरवरी को पटना में पुण्यतिथि
तीसरा पक्ष ब्यूरो पटना, 18 जनवरी बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने जानकारी दी है कि जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती समारोह को पूरे राज्य में जिला स्तर पर और पुण्यतिथि कार्यक्रम पटना में आयोजित करने का निर्णय लिया गया है. यह निर्णय पार्टी की विशेष बैठक में लिया गया, जिसमें नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव भी मौजूद थे.
राजद के प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि 24 जनवरी 2026 को राज्यभर के सभी जिलों में कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई जाएगी.इसके लिए सभी जिला अध्यक्ष, जिला प्रधान महासचिव, सांसद, विधायक, विधान पार्षद, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, पूर्व विधान पार्षद, जिला परिषद के निर्वाचित सदस्य, अध्यक्ष/उपाध्यक्ष और अन्य प्रमुख साथियों को पत्र भेजकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है।
एजाज अहमद ने आगे कहा कि 17 फरवरी 2026 को पटना में कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि मनाई जाएगी. इस अवसर पर जिले तथा प्रखंड स्तर पर भी तैयारियों को शीघ्र शुरू करने का अनुरोध किया गया है, ताकि जननायक के विचारों को जन-जन तक पहुंचाया जा सके.
ये भी पढ़े :सरकारी डॉक्टरों की प्राइवेट प्रैक्टिस पर रोक पर राजद ने उठाए सवाल
ये भी पढ़े :समृद्धि यात्रा से पहले चंपारण में माले युवा नेता की गिरफ्तारी पर सवाल

I am a blogger and social media influencer. I have about 5 years experience in digital media and news blogging.



















