लक्ष्मीबाई पेंशन योजना में बढ़ी राशि

| BY

Ajit Kumar

अन्य ख़बरें
लक्ष्मीबाई पेंशन योजना में बढ़ी राशि

अनीता देवी ने कहा- धन्यवाद मुख्यमंत्री जी”

तीसरा पक्ष ब्यूरो पटना: राज्य सरकार द्वारा संचालित लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत पेंशनधारकों को अब ₹1100 प्रति माह की राशि मिलेगी.इस योजना की पेंशन राशि में वृद्धि के बाद लाभार्थियों में खुशी की लहर है.

इस संबंध में लाभार्थी अनीता देवी ने माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के प्रति आभार प्रकट किया है. उन्होंने कहा, “पहले हमें ₹400 मिलते थे, जिससे बच्चों की पढ़ाई में काफी दिक्कत होती थी. कई बार किताबें और कॉपी तक खरीदना मुश्किल हो जाता था. अब ₹1100 मिलने से पढ़ाई में कोई बाधा नहीं आएगी और घर की स्थिति भी कुछ हद तक सुधरेगी.इसके लिए मैं माननीय मुख्यमंत्री जी का दिल से धन्यवाद देती हूँ.

राज्य सरकार की इस पहल को समाज के कमजोर वर्गों के लिए एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है. पेंशन राशि में यह वृद्धि उनके जीवन में स्थायित्व और आत्मनिर्भरता की दिशा में अहम भूमिका निभाएगी.

गौरतलब है कि लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का उद्देश्य विधवा, परित्यक्ता और जरूरतमंद महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना है, ताकि वे सम्मानजनक जीवन जी सकें.

Trending news

Leave a Comment