बिहार में सत्ता की तैयारी: एनडीए ने 14 सीटों पर भरी हुंकार

| BY

Ajit Kumar

बिहार
बिहार में सत्ता की तैयारी: एनडीए ने 14 सीटों पर भरी हुंकार

विकास, विश्वास और विजन के साथ एनडीए मैदान में

तीसरा पक्ष ब्यूरो पटना, 25 अगस्त:बिहार की राजनीति एक बार फिर एनडीए की सक्रियता से गर्मा गई है. राज्य के 14 विधानसभा क्षेत्रों में आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसके सहयोगी दलों ने कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित कर संगठनात्मक शक्ति का प्रदर्शन किया.इस दौरान एनडीए के दिग्गज नेताओं ने कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनावों के लिए तैयार रहने का संदेश दिया और एक बार फिर राज्य में एनडीए की सरकार बनाने का संकल्प दोहराया गया.

उजियारपुर में दिखा जोश, डॉ. दिलीप जायसवाल ने भरा उत्साह

उजियारपुर में दिखा जोश, डॉ. दिलीप जायसवाल ने भरा उत्साह

उजियारपुर में आयोजित सम्मेलन में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि एनडीए के पास ,नीति भी है, नेता भी है और बिहार को बदलने की नियत भी है. उन्होंने जोर देकर कहा कि 2005 के बाद से बिहार ने जिस विकास की दिशा में कदम बढ़ाया है.वह एनडीए सरकार की स्थिर सोच और सुशासन का परिणाम है.

डॉ. जायसवाल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि,नीतीश जी ने बिहार में विकास की एक नई गाथा लिखी है. अब हमारा लक्ष्य है बिहार को विकसित राज्यों की कतार में लाना.

उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि अगले पांच वर्षों में राज्य सरकार एक करोड़ युवाओं को रोजगार देने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है. कार्यकर्ताओं से उन्होंने आह्वान किया कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जनता के बीच लेकर जाएं और जनसंवाद को मजबूत करें.

अन्य क्षेत्रों में भी एनडीए नेताओं का शक्ति प्रदर्शन

अन्य क्षेत्रों में भी एनडीए नेताओं का शक्ति प्रदर्शन

उजियारपुर के अलावा, कटोरिया में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया.चनपटिया में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, अमनौर में सांसद संजय जायसवाल, जमुई में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय और बनमनखी में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए संगठन को मजबूत करने और लोगों को सरकार की योजनाओं से जोड़ने का संदेश दिया है.

ये भी पढ़े :बिहार में डबल इंजन सरकार की वापसी की दस्तक
ये भी पढ़े :राहुल गांधी और तेजस्वी यादव झूठ की राजनीति कर रहे हैं!

इसके अलावा बिहारीगंज, कुचायकोट, नरकटिया, करगहर, रानीगंज, महुआ और लौकहा में भी सम्मेलन आयोजित हुए जहां एनडीए नेताओं ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया है.

हमारा आधार है विकास और सुशासन – डॉ. जायसवाल

डॉ. दिलीप जायसवाल ने सम्मेलन के दौरान स्पष्ट रूप से कहा कि एनडीए की असली ताकत बिहार की तरक्की की सोच है.हमने यह सिद्ध किया है कि सरकार में रहते हुए भी नैतिकता और जनसेवा संभव है. आज बिहार में हर वर्ग, हर समुदाय के लिए समान अवसर उपलब्ध हो रहे हैं.

उन्होंने कहा कि एनडीए की सरकार ने यह सिद्ध किया है कि विकास राजनीति का केंद्र हो सकता है और होना भी चाहिए.हमारे लिए बिहार सिर्फ एक राज्य नहीं, एक परिवार है. और हम इस परिवार के विकास के लिए कटिबद्ध हैं.

निष्कर्ष

एनडीए द्वारा बिहार के 14 विधानसभा क्षेत्रों में एकसाथ कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करना केवल संगठनात्मक तैयारी नहीं, बल्कि आगामी विधानसभा चुनावों की आहट भी है. नेताओं के बयानों से यह स्पष्ट संकेत मिल रहे हैं कि एनडीए अब अपनी नीतियों और सुशासन के दम पर 2025 के चुनावी मैदान में उतरने की पूरी तैयारी कर चुका है.

Trending news

Leave a Comment