56 वर्ष, संघर्ष और सफलता का संगम – एजाज अहमद के जन्मदिन ने पार्टी में भरा नया जोश
तीसरा पक्ष ब्यूरो पटना, 27 अगस्त 2025 – राजनीति में कुछ चेहरे ऐसे होते हैं जो सिर्फ पदों से नहीं, बल्कि अपने विचार, संघर्ष और जनसेवा की निष्ठा से पहचाने जाते हैं.राष्ट्रीय जनता दल के बिहार प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ऐसे ही एक कर्मठ और समर्पित नेता हैं, जिन्होंने पार्टी की विचारधारा को ज़मीनी स्तर पर मजबूती से उतारने का काम किया है.
जब ऐसा कोई नेता का एक और वर्ष जोड़ता है अपने जीवन में. तो वह दिन केवल एक जन्मदिन नहीं होता – वह बन जाता है उत्सव उस सोच का जो आमजन से जुड़ती है. और एक प्रेरणा उस संघर्ष की, जो राजनीति को सेवा में बदलती है.

राजद कार्यालय में उनके 56वें जन्मदिवस पर जो माहौल बना, वह केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि संगठन की एकजुटता और ऊर्जा का उत्सव था.
आइये, आगे जानते हैं विस्तार से कि यह दिन कैसे बना पार्टी और कार्यकर्ताओं के लिए यादगार…
पार्टी दफ्तर बना जश्न का केंद्र, केक कटिंग से शुरू हुआ समारोह
राजद के वरिष्ठ नेता और बिहार प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद के 56वें जन्मदिन को खास बनाने के लिए पार्टी मुख्यालय का माहौल सुबह से ही उत्सवमय था.
बोर्ड रूम में कार्यकर्ताओं और नेताओं की भीड़ उमड़ी हुई थी.पूरे उत्साह के बीच पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री मंगनी लाल मंडल ने एजाज अहमद के साथ केक काटा, जिससे कार्यक्रम की शुरुआत हुई. तालियों की गड़गड़ाहट और शुभकामनाओं की बौछार ने पूरे हॉल को भावनाओं से भर दिया.

मंगनी लाल मंडल का प्रेरणादायक संदेश – संघर्ष से बनती है पहचान
अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने एजाज अहमद को एक संघर्षशील और निष्ठावान कार्यकर्ता बताया.
उन्होंने कहा कि,
एजाज जी ने विचारधारा की राजनीति में खुद को साबित किया है. पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में इनका योगदान अनुकरणीय है. हमें गरीबों, शोषितों और वंचितों की आवाज बनना है. यही लालू जी का सपना और तेजस्वी जी का मिशन है.
प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी स्पष्ट किया कि आज की राजनीति में ईमानदारी और जनसेवा की सबसे अधिक आवश्यकता है – और एजाज अहमद इस राह पर वर्षों से निरंतर काम कर रहे हैं.
ये भी पढ़े :बिहार में वोटर लिस्ट से नाम गायब? प्रियंका गांधी ने चुनाव आयोग और BJP पर साधा निशाना
ये भी पढ़े :बिहार चुनाव 2025: बदलाव की दस्तक और लोकतंत्र की लड़ाई
दिग्गज नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाया समारोह का गौरव
समारोह में कई जाने-माने चेहरों की उपस्थिति ने इस आयोजन को और भी खास बना दिया.
राष्ट्रीय महासचिव बिनु यादव, प्रदेश प्रवक्ता सारिका पासवान, महासचिव मदन शर्मा, बल्ली यादव, मुकुंद सिंह, निर्भय कुमार अंबेडकर, डॉ. कुमार राहुल सिंह, डॉ. प्रेम कुमार गुप्ता, महेंद्र प्रसाद विद्यार्थी, उपेंद्र चंद्रवंशी, ओम प्रकाश पासवान, मंजू दास, नीतू कुमारी, सहित दर्जनों राजद नेता मौजूद थे.
हर किसी ने एजाज अहमद के कार्यों की प्रशंसा की और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं.
एजाज अहमद बोले – यह सम्मान मेरा नहीं, पार्टी के सिद्धांतों का है
बधाइयों से अभिभूत एजाज अहमद ने अपने वक्तव्य में कहा कि,
आज जो भी स्नेह, आदर और समर्थन मुझे मिल रहा है. वो मेरे लिए नहीं बल्कि पार्टी के उसूलों और विचारों के लिए है. मैं ताउम्र इन मूल्यों के लिए लड़ता रहूंगा.
उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया और कहा कि वे संगठन के प्रति पूरी निष्ठा से जुड़े रहेंगे और जनता की सेवा को ही प्राथमिकता देंगे.
जन्मदिन के बहाने एकजुटता का संदेश, संगठन में दिखी नई ऊर्जा
यह आयोजन केवल एक जन्मदिन समारोह नहीं था. बल्कि यह राजद की एकता, जमीनी जुड़ाव और समर्पण की जीवंत मिसाल बन गया.
कार्यकर्ताओं और नेताओं के बीच गहरा तालमेल और भावनात्मक जुड़ाव दिखा. यह कार्यक्रम इस बात का प्रमाण था कि राजद केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक विचार और आंदोलन है – जो समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का जज़्बा रखता है.

I am a blogger and social media influencer. I have about 5 years experience in digital media and news blogging.



















