महागठबंधन नेताओं पर जनक राम का हमला

| BY

Ajit Kumar

बिहार
महागठबंधन पर जनक राम का वार: बिहारियों का किया अपमान

बोले ,बिहारियों के स्वाभिमान को ठेस पहुंचाई

तीसरा पक्ष ब्यूरो पटना, 6 सितंबर :बिहार के मंत्री और भाजपा नेता जनक राम ने महागठबंधन के नेताओं पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस और राजद के नेताओं ने बिहारियों का अपमान करने का काम किया है. उन्होंने आरोप लगाया कि इन दलों को सिर्फ बिहार से वोट चाहिए, लेकिन बिहारियों की मेहनत और उनके पसीने से परहेज है.

भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में जनक राम ने कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा है कि,
“बिहार का अपना गौरवशाली इतिहास है. यहां के लोग अपनी मेहनत और संघर्ष से पहचान बनाते हैं. लेकिन महागठबंधन से जुड़े नेता बिहारियों के पसीने को बदबूदार बताकर और गरीब-दलित वर्ग की मेहनत को अपमानित करने वाली भाषा बोलकर उनका अपमान करते हैं.

राहुल-तेजस्वी को बिहार की जरूरत, बिहारियों को नहीं

जनक राम ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव पर सीधा हमला बोला है और उन्होंने कहा कि यदि वोट का अधिकार बाबा साहेब अंबेडकर ने न दिया होता, तो राहुल गांधी को बिहार की जनता के बीच जाने की हिम्मत भी नहीं होती.
उन्होंने कहा कि ,बिहार की जनता को न राहुल गांधी की जरूरत है और न तेजस्वी यादव की. मजबूरी इनकी है कि इन्हें चुनाव के समय बिहार आना पड़ता है.

ये भी पढ़े :तेजस्वी यादव के 10 सवालों पर बीजेपी का पलटवार
ये भी पढ़े :तेजस्वी यादव पर सियासी निशाना: बिहार बहादुरों का या बीड़ी वालों का?

विकास नहीं, विलासिता पर ध्यान

भाजपा नेता ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि जब उन्हें सांसद बनाना होता है तो वे हरियाणा से आते हैं, फॉर्म हाउस खरीदना होता है तो वहीं खरीदते हैं और जन्मदिन मनाने के लिए विदेश जाते हैं.लेकिन बिहार के विकास को लेकर इनके पास कोई विज़न नहीं है.

जंगलराज की याद दिलाई

जनक राम ने राजद और कांग्रेस के शासनकाल को याद दिलाते हुए कहा कि उस दौर में बिहार गुंडाराज और लाठीराज के माहौल से जूझ रहा था.लोग घरों से निकलने में डरते थे.उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार ने बिहार को उस दौर से निकालकर विकास की राह पर लाने का काम किया है.

जनता देगी करारा जवाब

भाजपा नेता ने कहा कि अब वही लोग फिर से बिहारियों का अपमान कर रहे हैं.बिहार की जनता इससे आहत है और आने वाले चुनावों में महागठबंधन को इसका करारा जवाब देगी.
उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को बिहार की जनता से माफी मांगनी चाहिए क्योंकि बिहार अब जंगलराज में लौटना नहीं चाहता.

Trending news

Leave a Comment