राजद विधायक का बयान ‘जूता से मारेंगे’ इस पर सियासी बवाल

| BY

Ajit Kumar

अन्य ख़बरें

भाजपा प्रवक्ता गुरु प्रकाश कहा, दलित समाज अब चुप नहीं बैठेगा

तीसरा पख ब्यूरो पटना,30 जुलाई:बिहार की सियासत एक बार फिर गरमा गया है. राजद विधायक भाई वीरेंद्र के कथित जूता से मारेंगे बयान ने राज्य की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दिया है.इस बयान को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राजद पर जोरदार हमला बोला है. भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और दलित चेहरे गुरु प्रकाश पासवान ने इस पूरे विवाद को दलित अस्मिता और सम्मान से जोड़ते हुए राजद पर गंभीर आरोप लगाया हैं.

क्या है मामला?

हाल ही में एक ऑडियो क्लिप वायरल हुई है.जिसमें राजद के विधायक भाई वीरेंद्र ने कथित तौर पर एक दलित पंचायत सचिव को धमकाते हुए कहते हैं कि जूता से मारेंगे.यह बयान न केवल सोशल मीडिया पर वायरल हुआ.बल्कि इसे लेकर पूरे बिहार में बहस छिड़ गया है.विपक्ष इसे दलितों का अपमान बता रहा है.जबकि राजद अब तक चुप्पी साधे हुआ है.

भाजपा का तीखा हमला राजद का चरित्र उजागर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश ने पटना स्थित प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाया है उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि राजद विधायक के इस अपमानजनक बयान ने उनकी मानसिकता को उजागर कर दिया है.यह कोई अपवाद नहीं है बल्कि राजद की सोच का एक हिस्सा है. जब एक दलित सचिव को खुलेआम धमकाया जाता है और पार्टी चुप रहता है तो यह सिर्फ शब्द नहीं एक सोच का प्रतीक होता है.

गुरु प्रकाश ने यह भी कहा कि यह पहला मौका नहीं है जब राजद ने दलित समाज का अपमान किया है.उन्होंने लालू यादव के पुराने कार्यकाल की याद दिलाते हुए लक्षणपुर बाथे नरसंहार का जिक्र किया है.जिसमें 58 दलितों की बेरहमी से हत्या कर दिया गया था.

अंबेडकर की तस्वीर चरणों में रखना: प्रतीकात्मक राजनीति पर हमला

भाजपा प्रवक्ता ने लालू यादव की तस्वीरों की भी आलोचना किया है. जिनमें बाबासाहेब अंबेडकर के फोटो उनके चरणों में पड़ा दिखाया गया था.उन्होंने सवाल उठाया कि क्या यही है राजद का संविधान के प्रति सम्मान?

“जो पार्टी संविधान निर्माता की तस्वीर को चरणों में रखता है. वो किस मुंह से सामाजिक न्याय की बात करता है? – गुरु प्रकाश

राजद की मानसिकता: नव सामंतवाद का प्रतीक

प्रवक्ता ने नव सामंतवाद की संज्ञा देते हुए कहा कि राजद अब भी वही पुरानी सामंतवादी मानसिकता से ग्रस्त है. जो दलितों और पिछड़ों को दोयम दर्जे का मानता है. उन्होंने कहा कि आज का समाज जागरूक है और अब किसी भी तरह की अपमानजनक भाषा को सहन नहीं करेगा.

यह भी पढ़े :नीतीश सरकार की बड़ी सौगात:आशा और ममता कार्यकर्ताओं के मानदेय में हुई ऐतिहासिक बढ़ोतरी
यह भी पढ़े :मोदी सरकार ट्रंप के झूठ पर चुप क्यों? मल्लिकार्जुन खड़गे का तीखा हमला

भाजपा सरकार की नीतियों का उल्लेख

गुरु प्रकाश ने भाजपा और एनडीए सरकार की दलित और वंचित समाज के प्रति प्रतिबद्धता का उल्लेख करते हुए कहा की,

  • कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देना एक ऐतिहासिक कदम था.
  • आदिवासी बेटी को राष्ट्रपति बनाकर सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया.
  • जातीय जनगणना जैसे निर्णय सरकार की संवेदनशीलता दर्शाते हैं.

उन्होंने कहा कि जहां भाजपा की सरकारें दलितों को मुख्यधारा में लाने का प्रयास कर रहा हैं. वहीं राजद की राजनीति केवल दिखावे तक सीमित है.

राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

गुरु प्रकाश ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी हमला बोलते हुए कहा कि वे हमेशा एससी/एसटी की बात करता हैं.लेकिन जब सत्ता मिलता है.तो वो वंचित वर्ग को नेतृत्व देने से कतराते हैं. उन्होंने ओडिशा और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सत्ता में दलितों को दरकिनार करने के आरोप लगाए.

भविष्य की चेतावनी यह शब्द राजद को भारी पड़ेंगे

प्रेस वार्ता के अंत में गुरु प्रकाश ने कहा कि आज का दलित समाज अब चुप नहीं बैठने वाला है.राजद विधायक का ‘जूता से मारेंगे’ यह वाला बयान उनके संपूर्ण राजनीतिक चरित्र का परिचय है. जिसे जनता माफ नहीं करेगी.आने वाले चुनावों में इसका परिणाम उन्हें भुगतना पड़ेगा.

प्रेस वार्ता में कौन-कौन थे मौजूद?

इस प्रेस वार्ता में भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल, सह प्रभारी अमित प्रकाश बबलू और वरिष्ठ नेता सुग्रीव रविदास भी उपस्थित थे.
निष्कर्ष
राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप के इस दौर में यह बयान आने वाले विधानसभा सत्र और आगामी चुनावी रणनीतियों में एक बड़ा मुद्दा बन सकता है.दलित समाज को लेकर संवेदनशीलता और सम्मान की राजनीति अब केवल शब्दों से नहीं व्यवहार और नीति-निर्णयों से आंका जायेगा राजद के लिए यह विवाद राजनीतिक रूप से महंगा साबित हो सकता है.

Trending news

Leave a Comment