सेना के शौर्य,पराक्रम के समर्थन में भाजपा का तिरंगा यात्रा

| BY

Ajit Kumar

बिहार

बिहारवासी सेनाओं के शौर्य, साहस को सलाम कर रहा हैं: जायसवाल

तीसरा पक्ष ब्यूरो: पटना, आज 14 मई को भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के नेतृत्व में भारतीय सेना के शौर्य, पराक्रम और वीरता के समर्थन में एसपी वर्मा रोड स्थित महाराणा प्रताप के प्रतिमा से लेकर कारगिल चौक तक एक भव्य तिरंगा यात्रा निकला गया. इस तिरंगा यात्रा में भारतीय सेना के समर्थन में गगनभेदी नारे लगाया गया और पाकिस्तान के नापाक हरकतों के खिलाफ सेना के समर्थन में उनकी शौर्यगाथा को रेखांकित किया गया.

Untitled design 27 तीसरा पक्ष

महाराणा प्रताप के प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद इस तिरंगा यात्रा की शुरुआत हुआ. इस यात्रा में भाजपा के प्रमुख नेता जैसे उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, मंत्री नितिन नवीन, विधायक संजीव चौरसिया, अरुण सिन्हा सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के नेता-कार्यकर्ता और आम जनता शामिल हुआ. इस तिरंगा यात्रा में 120 फीट लंबा तिरंगा लेकर भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुआ.

Untitled design 28 तीसरा पक्ष

यह तिरंगा यात्रा भारतीय सेना के शौर्य को सैल्यूट : जायसवाल

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि तिरंगा यात्रा कोई राजनीतिक आयोजन नहीं है. बल्कि देशभक्ति के भावना का स्वतःस्फूर्त प्रदर्शन है. आगे कहा की पहलगाम के घटना के बाद जिस तरह से भारत के सरकार ने साहसिक निर्णय लिया और भारतीय सेना ने अपने शौर्य का प्रदर्शन किया, उस स्थिति में हम सभी बिहारवासी भारतीय सेनाओं के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं. और सेना के साहस और शौर्य सलाम करते हैं. आज यह तिरंगा यात्रा भारतीय सेना के शौर्य को सैल्यूट करने के लिए निकला गया है.

Untitled design 29 तीसरा पक्ष

पाकिस्तान अभी ट्रेलर देखा है : जायसवाल

जायसवाल ने कहा कि भारतीय सेना आतंक को खत्म करने के लिए हर मोर्चे पर पाकिस्तान को सबक सिखा रहा है.सेना का साफ संदेश है कि भारत के खिलाफ कोई भी आंख उठाकर देखेगा उसको बख्शा नहीं जायेगा आगे उसने कहा कि पाकिस्तान ने अभी ट्रेलर देख लिया है इस टेलर के बाद भी अगर पाकिस्तान नहीं सुधरा तो भारत उसे पूरा फीचर फिल्म भी दिखा देगा.

Untitled design 30 तीसरा पक्ष

140 करोड़ देशवासी गर्व कर रहा हैं : जायसवाल

भाजपा अध्यक्ष डॉ. जायसवाल ने कहा कि पाकिस्तान के घर में सैकड़ों किलोमीटर घुसकर भारतीय सेना ने आतंकियों को जिस तरह से सबक सिखाया है. उस पर आज 140 करोड़ देशवासी गर्व कर रहा हैं.आगे उसने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर’ में भारतीय सेना ने जो शौर्य दिखाया है, उसी के समर्थन में आज आम नागरिक तिरंगा लेकर सड़क पर उतरे हैं. हम अपने हम अपने वीर सैनिकों के प्रति आभार व्यक्त कर रहे हैं.

Leave a Comment