तेजस्वी यादव का पीएम मोदी पर तीखा हमला

| BY

Ajit Kumar

बिहार
तेजस्वी यादव का पीएम मोदी पर तीखा हमला

बोले, 200 रैलियों में सिर्फ जुमले और झूठ

तीसरा पक्ष ब्यूरो पटना 20 : जून बिहार की सियासत एक बार फिर गर्मा गई है. राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर ज़ोरदार हमला बोलते हुए उनकी चुनावी रणनीति और भाषणों को लेकर तीखी आलोचना की है.तेजस्वी ने दावा किया कि पीएम मोदी ने बिहार में 200 से अधिक रैलियों के माध्यम से जनता को “गुमराह” किया और केवल “झूठ और जुमले” परोसते रहे.तेजस्वी यादव के इस बयान को RJD ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से भी साझा किया है

तेजस्वी यादव ने एक्स पर अपने बयान में लिखा

पीएम मोदी ने बिहार में 200 से ज़्यादा रैलियाँ संबोधित करके लोगों को गुमराह करने और बेवकूफ़ बनाने के सारे नियम और रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, जो ‘झूठ और जुमलों’ से भरी थीं.पीएम को अपने भाषणों और बिहारियों से किए गए झूठे वादों का विश्लेषण करना चाहिए, अगर वे ऐसा करते हैं तो वे ‘शर्मिंदा लोगों’ के कारण बोलने में सक्षम नहीं होंगे.

यह भी पढ़े :-जमाई आयोग से RSS कोटा तक: तेजस्वी का तीखा वार!
यह भी पढ़े :-मोदी युग में आरएसएस की सुपर सरकार: दीपंकर भट्टाचार्य

इस पोस्ट को RJD ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से साझा कर पार्टी के रुख को स्पष्ट किया है.पार्टी इसे एक रणनीतिक प्रतिक्रिया मान रही है, खासकर उस समय जब राज्य में चुनावी हलचल तेज हो चुकी है और हर दल अपनी पकड़ मज़बूत करने में जुटा है.

तेजस्वी यादव ने यह भी इशारा किया कि मोदी सरकार की घोषणाएँ केवल मंच तक सीमित रहीं और जमीनी स्तर पर उनका असर दिखाई नहीं देता, जिससे आम जनता में निराशा बढ़ रही है.

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह बयान RJD की उस आक्रामक रणनीति का हिस्सा है, जिसके ज़रिए पार्टी भाजपा और एनडीए गठबंधन को कटघरे में खड़ा करना चाहती है. वहीं भाजपा खेमे की तरफ से अब तक इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन आने वाले दिनों में सियासी बयानबाज़ियों का दौर और तेज़ होने की संभावना है.

Trending news

Leave a Comment