बिहार भाजपा कार्यालय में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस

| BY

Ajit Kumar

अन्य ख़बरें

डॉ. दिलीप जायसवाल ने किया ध्वजारोहण, सम्राट चौधरी रहे शामिल

तीसरा पक्ष ब्यूरो पटना, 15 अगस्त:बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में 79वां स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह और गरिमापूर्ण माहौल में मनाया गया.इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर शहीदों को नमन किया.झंडोत्तोलन के बाद कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश के साथ राष्ट्रगान गाया और आजादी के अमर बलिदानियों को श्रद्धांजलि दिया गया.

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे.भाजपा कार्यालय परिसर देशभक्ति के नारों और राष्ट्र प्रेम से गूंज उठा.कार्यकर्ताओं के बीच खासा उत्साह देखने को मिला.समारोह के उपरांत सभी को जलेबी वितरित की गई, जिससे माहौल और भी उल्लासमय हो गया.

इस अवसर पर अपने संबोधन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि यह दिन उन महान स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को स्मरण करने का है. जिनके बलिदान से आज हम आजादी की सांस ले पा रहे हैं.

उन्होंने कहा कि भारत ने 78 वर्ष की आजादी में कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल किया हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत वैश्विक मंच पर चौथी सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरा है.डॉ. जायसवाल ने विश्वास जताया कि भारत जल्द ही विकसित राष्ट्रों की श्रेणी में शामिल होगा.

उन्होंने बिहार के विकास को लेकर भी आशावादी रुख दिखाया और कहा कि पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार के साझा नेतृत्व में बिहार तेजी से प्रगति कर रहा है. विकसित बिहार का सपना अब दूर नहीं.

समारोह में कई प्रमुख नेता और पदाधिकारी भी मौजूद रहे. जिनमें एमएलसी निवेदिता सिंह, अनिल शर्मा, सावर्ण आयोग अध्यक्ष महाचन्द्र प्रसाद सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धार्थ शंभु, कोषाध्यक्ष राकेश तिवारी, मीडिया सह प्रभारी अमित प्रकाश बबलू, सूरज पांडे, प्रभात कुमार, अरविंद शर्मा, दिलीप मिश्रा और प्रवीण पटेल शामिल थे। सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी ने कार्यक्रम को भव्य स्वरूप प्रदान किया.

भाजपा कार्यालय में मनाया गया यह स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति एकता और संकल्प का प्रतीक बनकर सामने आया. जिसमें भारत को और बेहतर बनाने का संकल्प स्पष्ट रूप से झलका.

Trending news

Leave a Comment