पीएम मोदी की माँ के अपमान के खिलाफ भाजपा का विरोध

| BY

Ajit Kumar

बिहार
पीएम मोदी की माँ के अपमान के खिलाफ भाजपा का विरोध

गांधी मैदान में मौन धरना

तीसरा पक्ष ब्यूरो पटना, 30 अगस्त: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माँ पर दरभंगा में राजद और कांग्रेस के मंच से की गई अमर्यादित टिप्पणी के खिलाफ भाजपा ने पटना के गांधी मैदान में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने मौन धरना दिया.इस धरने में भाजपा के कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए और उन्होंने काले पट्टी बांधकर अपना विरोध जताया है .

पीएम मोदी की माँ के अपमान के खिलाफ भाजपा का विरोध

भा.ज.पा के नेताओं का कहना था कि बिहार में माँ का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इस मुद्दे पर संघर्ष तब तक जारी रहेगा. जब तक राजद और कांग्रेस के नेताओं से माफी नहीं मंगवाई जाती. इस धरना कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे पटना साहिब के सांसद रविशंकर प्रसाद ने गहरी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा है कि, बिहार के लोग माँ का अपमान कभी नहीं सहेंगे. पीएम मोदी की माँ के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल करना एक बेशर्मी है.और यह पूरे देश में गुस्से का कारण बना है.

ये भी पढ़े :पटना में शिक्षा का मंदिर बना जलता नरक: छात्रा की बाथरूम में जिंदा जलाकर हत्या
ये भी पढ़े :सदाकत आश्रम पर हमला: क्या लोकतंत्र अब सत्ता की कठपुतली बन गया है?

भाजपा का आरोप: संस्कारों की कमी और राजनीतिक अवसरवादिता

रविशंकर प्रसाद ने यह भी कहा कि यह घटना भारतीय राजनीति में गिरावट और अवसरवादिता का उदाहरण है. उन्होंने तीखे शब्दों में कहा कि,वह लोग संविधान बचाने का ढोंग करते हैं और प्रधानमंत्री की माँ का अपमान करते हैं. ये वही लोग हैं जो खुद प्रधानमंत्री के बेटे और पोते हैं. लेकिन पीएम पद का सम्मान नहीं करते.

नितिन नवीन और ऋतुराज सिन्हा का बयान

नितिन नवीन और ऋतुराज सिन्हा का बयान

बिहार के मंत्री नितिन नवीन ने कहा है कि,माँ का अपमान बिहार के लोग नहीं सहेंगे. भाजपा के कार्यकर्ता कभी भी किसी भी अत्याचार से नहीं डरते और इस मुद्दे पर संघर्ष निरंतर जारी रहेगा.

भा.ज.पा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने कहा है कि,प्रधानमंत्री की स्वर्गीय माताजी को मंच से गाली दी गई. जिससे बिहार शर्मसार हुआ है. बिहार की संस्कृति और परंपरा में कभी भी इस तरह की टिप्पणियां स्वीकार नहीं की जा सकतीं. यहां हम छठी मईया की पूजा करते हैं और माँ की पूजा बिहार की पहचान है.

उन्होंने कांग्रेस और राजद के नेताओं से अपील करते हुए कहा है कि,अगर आपको लगता है कि यह गलत हुआ है. तो तुरंत माफी मांगिए.बिहार की अस्मिता और सम्मान को सुरक्षित रखिए.

महिलाओं के सम्मान का सवाल

सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने इस घटना की कड़ी निंदा की है और कहा है कि,जो भाषा पीएम मोदी की माताजी के खिलाफ इस्तेमाल की गई.उसकी जितनी आलोचना की जाए उतनी कम है. बिहार का इतिहास कभी भी महिलाओं के अपमान का नहीं रहा है. और यह घटना हमें शर्मसार करती है. बिहार और देश के लोग इसका जवाब देंगे.

पूर्व सांसद रामकृपाल यादव ने भी तीखा बयान दिया और कहा है कि,यह केवल प्रधानमंत्री मोदी की माँ का अपमान नहीं है. यह देश की हर माँ के खिलाफ की गई टिप्पणी है. इसे किसी भी सूरत में ,हालत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है .यह पूरे बिहार को शर्मसार करता है.

भाजपा का मोर्चा: एकजुटता का संदेश

मौन धरने में शामिल हुए भाजपा के अन्य नेताओं में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता, विधायक अरुण कुमार सिन्हा, प्रदेश महामंत्री राधा मोहन शर्मा, राजेश वर्मा, राकेश कुमार, लाजवंती झा, और कई अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे.भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस धरने के माध्यम से कांग्रेस और राजद के नेताओं से कड़ी निंदा की और उन्हें इस अपमानजनक घटना के लिए जवाबदेह ठहराया.

निष्कर्ष

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माँ के खिलाफ की गई विवादित टिप्पणी ने बिहार की राजनीति में एक नया मोड़ लिया है.और भाजपा इसे सीधे तौर पर राज्य की संस्कृति और परंपराओं पर हमला मान रही है. भाजपा के नेता इस मुद्दे को लेकर और भी कड़े कदम उठाने का संकेत दे रहे हैं.जबकि राजद और कांग्रेस से माफी की मांग जारी है.

Trending news

Leave a Comment