उप राष्ट्रपति पद के एनडीए उम्मीदवार सी. पी. राधाकृष्णन ने बिहार-झारखंड के सांसदों से की मुलाकात

| BY

Ajit Kumar

भारत
उप राष्ट्रपति पद के एनडीए उम्मीदवार सी. पी. राधाकृष्णन ने बिहार-झारखंड के सांसदों से की मुलाकात

दिल्ली बैठक में उप राष्ट्रपति चुनाव की रणनीति पर हुई विस्तार से चर्चा

तीसरा पक्ष ब्यूरो पटना, 21 अगस्त:एनडीए के उप राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सी. पी. राधाकृष्णन ने आज दिल्ली में बिहार और झारखंड के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के सांसदों के साथ एक अहम बैठक किया.इस मुलाकात में आगामी उप राष्ट्रपति चुनाव समेत विभिन्न राजनीतिक विषयों पर गहन चर्चा हुई.

दिल्ली बैठक में उप राष्ट्रपति चुनाव की रणनीति पर हुई विस्तार से चर्चा

बिहार भाजपा के मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक के दौरान राधाकृष्णन ने सांसदों से संवाद स्थापित कर सहयोग की अपील किया. उन्होंने चुनावी रणनीति और साझा मुद्दों को लेकर सांसदों से फीडबैक भी लिया.

दिल्ली बैठक में उप राष्ट्रपति चुनाव की रणनीति पर हुई विस्तार से चर्चा

गौरतलब है कि सी. पी. राधाकृष्णन मूलतः तमिलनाडु से हैं और फिलहाल महाराष्ट्र के राज्यपाल हैं. इससे पहले वे झारखंड के राज्यपाल के तौर पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. झारखंड में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने वहां की सामाजिक और राजनीतिक स्थिति को नजदीक से जाना और कई सांसदों से आत्मीय रिश्ते बनाए. यही कारण है कि झारखंड से आने वाले कई जनप्रतिनिधियों से उनकी विशेष आत्मीयता रही है.

ये भी पढ़े :वोटर अधिकार यात्रा नहीं, विपक्षी चेहरों की खोज यात्रा है: संजय सरावगी

इस महत्वपूर्ण बैठक में बिहार भाजपा के प्रभारी विनोद तावड़े भी उपस्थित रहे. चर्चा का मुख्य केंद्र आगामी उप राष्ट्रपति चुनाव रहा, जिसके लिए राधाकृष्णन पहले ही नामांकन दाखिल कर चुके हैं.

बैठक को एनडीए के भीतर तालमेल और एकजुटता के संदेश के रूप में देखा जा रहा है. माना जा रहा है कि इस तरह की पहलें चुनावी तैयारियों को मजबूत आधार देने का काम करेंगी.

सारांश

एनडीए के उप राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सी. पी. राधाकृष्णन ने बिहार और झारखंड के एनडीए सांसदों से मुलाकात कर उप राष्ट्रपति चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप देने की दिशा में कदम बढ़ाया है. उनके अनुभव, पुराने संबंध और राजनीतिक सूझबूझ इस दौड़ में उन्हें मजबूती प्रदान कर रही है.

Trending news

Leave a Comment