एनडीए का तीसरा विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन 3 सितंबर से: 42 विधानसभा क्षेत्रों में होगा आयोजन

| BY

Ajit Kumar

बिहार
एनडीए का तीसरा विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन 3 सितंबर से: 42 विधानसभा क्षेत्रों में होगा आयोजन

विपक्ष पर एनडीए नेताओं का तीखा हमला, विकास और एकजुटता को बताया जीत की कुंजी

तीसरा पक्ष ब्यूरो पटना, 26 अगस्त–बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को धार देने के लिए एनडीए ने अपने विधानसभा संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन के तीसरे चरण की घोषणा कर दी है.आज बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित एनडीए की संयुक्त प्रेस वार्ता में यह जानकारी दिया गया.इस दौरान भाजपा, जदयू, लोजपा (रामविलास), राष्ट्रीय लोक मोर्चा और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के शीर्ष नेता एक मंच पर नजर आए.

तीसरे चरण की रूपरेखा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि 23 अगस्त से शुरू हुए कार्यकर्ता सम्मेलन को सभी चरणों में जबरदस्त सफलता मिली है. उन्होंने दावा किया कि आज बिहार में ऐसा सकारात्मक माहौल है कि विपक्ष विकास पर बहस करने से भी कतराता है. डॉ. जायसवाल ने कहा कि,बिहार अब बदल रहा है.जो लोग पहले पलायन कर रहे थे. अब वे लौट रहे हैं. रोजगार के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं रही.

तीसरे चरण की रूपरेखा

जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने जानकारी दी कि तीसरे चरण के तहत 3, 7 और 8 सितंबर को 42 विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे, जिनके सुचारू संचालन के लिए 14 विशेष टीमें गठित की गई हैं.

3 सितंबर को: वैशाली, राजगीर, सकरा, खगड़िया, बरबीघा, केसरिया, सुरसंड, छातापुर, रीगा, गया टाउन, बछवाड़ा, काराकाट, अगिआंव और बेनीपट्टी में सम्मेलन होंगे.

7 सितंबर को: एकमा, कचायकोट, महनार, फुलपरास, नवीनगर, कसबा, अलौली, केवटी, बड़हरा, कुटुंबा, बेगूसराय, बाराचट्टी, शाहपुर और जोकीहाट में आयोजन होगा.

8 सितंबर को: मीनापुर, मोकामा, बेलसंड, बहादुरपुर, शेटघाटी, मनिहारी, हसनपुर, सहरसा, लालगंज, मखदुमपुर, पीरपैंती, रजौली, मनेर और कटिहार में सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे.

कुशवाहा ने यह भी स्पष्ट किया कि एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर कोई विवाद नहीं है. हम सब साथ हैं. यहां कोई छोटा या बड़ा भाई नहीं है.बल्कि विकास की साझी प्रतिबद्धता है.

ये भी पढ़े :बिहार बदलेगा, भारत बनेगा विश्वगुरु!
ये भी पढ़े :बिहार में सत्ता की तैयारी: एनडीए ने 14 सीटों पर भरी हुंकार

विपक्ष पर एकजुट प्रहार

लोजपा (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने विपक्ष पर सीधा हमला करते हुए कहा कि, विपक्ष पूरी तरह मुद्दाविहीन हो चुका है. मैदान में कहीं नजर नहीं आ रहे हैं. एनडीए के कार्यकर्ता पूरी तरह एकजुट हैं.

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष मदन चौधरी ने दावा किया कि,आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए 225 सीटों का आंकड़ा पार करेगा.जनता का भरोसा विकास और स्थायित्व पर है. और वही एनडीए की ताकत है.

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के महासचिव राकेश रंजन ने विपक्ष को ‘बिना इंजन की गाड़ी’ करार देते हुए कहा की, एनडीए दो इंजन की ताकत के साथ आगे बढ़ रहा है. बिहार की जनता हमारे साथ है, क्योंकि हमारे पास योजना है, नीति है और नीयत साफ है.

निष्कर्ष

एनडीए ने कार्यकर्ता सम्मेलनों के माध्यम से खुद को पूरी तरह चुनावी मैदान में उतारने की ठोस रणनीति अपना ली है. बल्कि विपक्ष पर दबाव भी बनाना शुरू कर दिया है. नेतृत्व, संगठन और रणनीति की इस संगठित प्रस्तुति से यह साफ है कि एनडीए 2025 के विधानसभा चुनाव को लेकर न केवल आश्वस्त है. बल्कि 225+ सीटें जीतने के लक्ष्य को लेकर पूरी ताकत झोंकने को तैयार है.

लेखक का दृष्टिकोण
इस प्रेस वार्ता ने यह साफ कर दिया कि एनडीए का फोकस जमीनी स्तर पर कार्यकर्ता मजबूती, विकास के एजेंडे और विपक्ष की निष्क्रियता को भुनाने पर है. यदि यही रफ्तार बरकरार रही, तो आने वाले महीनों में यह अभियान और भी तीव्र और प्रभावशाली रूप में सामने आ सकता है.

Trending news

Leave a Comment