वैशाली के बाढ़ पीड़ितों का दर्द: राघोपुर में बाढ़ पीड़ितों के लिए तेज प्रताप का जज्बा,बांटी सहायता
तीसरा पक्ष ब्यूरो,वैशाली, 9 सितंबर 2025: बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर विधानसभा क्षेत्र के विदुपुर ब्लॉक की कई पंचायतें और गांव इस समय बाढ़ की चपेट में हैं. क्षेत्र की अधिकांश पंचायतें पानी में डूबी हुई हैं, जिससे स्थानीय लोगों का जीवन संकट में है. इसके बावजूद, न तो नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली भाजपा गठबंधन सरकार और न ही स्थानीय सांसद और विधायक की ओर से कोई ठोस राहत कार्य शुरू किया गया है.
तेज प्रताप ने संभाला मोर्चा
राजद नेता तेज प्रताप यादव ने मंगलवार को राघोपुर क्षेत्र का दौरा किया और बाढ़ पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। स्थानीय लोगों द्वारा अपनी समस्याओं से अवगत कराए जाने के बाद, तेज प्रताप ने स्वयं राहत सामग्री और मेडिकल सहायता वितरित की. उन्होंने कहा, “जब मुझे राघोपुर के लोगों ने अपनी पीड़ा बताई, तो मैं चुप नहीं रह सका. आज हमने पीड़ित परिवारों तक राहत सामग्री और चिकित्सा सहायता पहुंचाई.”
सरकार पर साधा निशाना

तेज प्रताप ने नीतीश सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, “यह सरकार पूरी तरह नाकाम और कोमा में चली गई है. बाढ़ प्रभावित लोगों से मिलना तो दूर, राहत सामग्री और मेडिकल सहायता पहुंचाना भी इनके बस की बात नहीं है.” उन्होंने यह भी जोड़ा कि ऐसी सरकार को अब उखाड़ फेंकने का समय आ गया है ताकि बिहार में बाढ़ जैसी आपदाओं और पलायन की समस्या को रोका जा सके.
ये भी पढ़ें:
- तेजस्वी यादव का NDA पर हमला: 20 साल के शासन पर 12 सवाल
- गिरिराज सिंह पर राजद का पलटवार: बिहार को टेक्सटाइल पार्क क्यों नहीं मिला? – एजाज अहमद का सवाल
- अखिलेश यादव का मतदाताओं से आह्वान: लोकतंत्र की रक्षा करें, अधिकारों के पक्ष में वोट डालें”
बाढ़ का कहर और पलायन की मजबूरी
राघोपुर के कई गांवों में बाढ़ का पानी घरों और खेतों में घुस चुका है, जिससे लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. राहत कार्यों के अभाव में कई परिवार पलायन करने को मजबूर हैं. स्थानीय लोगों ने बताया कि बाढ़ ने उनकी फसलों, घरों और आजीविका को भारी नुकसान पहुंचाया है, लेकिन सरकारी मदद का कोई नामोनिशान नहीं है.
राहत कार्यों में तेजी की मांग
तेज प्रताप ने मांग की कि सरकार तत्काल प्रभाव से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य शुरू करे. उन्होंने कहा, “हमारी टीम लगातार पीड़ितों की मदद कर रही है, लेकिन यह सरकार की जिम्मेदारी है कि वह लोगों को इस संकट से उबारे.” उन्होंने यह भी घोषणा की कि उनकी टीम भविष्य में भी प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य जारी रखेगी.
भविष्य की चुनौती
राघोपुर में बाढ़ की स्थिति ने एक बार फिर बिहार में आपदा प्रबंधन की कमियों को उजागर किया है. तेज प्रताप ने लोगों से एकजुट होकर ऐसी सरकार के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की, जो आपदा के समय अपने नागरिकों को भूल जाती है. उन्होंने कहा, “बिहार से पलायन और बाढ़ जैसी समस्याओं का समाधान तभी संभव है, जब हम ऐसी नाकाम सरकार को बदल देंगे.”
मेरा नाम रंजीत कुमार है और मैं समाजशास्त्र में स्नातकोत्तर (एम.ए.) हूँ. मैं महत्वपूर्ण सामाजिक, सांस्कृतिक एवं राजनीतिक मुद्दों पर गहन एवं विचारोत्तेजक लेखन में रुचि रखता हूँ। समाज में व्याप्त जटिल विषयों को सरल, शोध-आधारित तथा पठनीय शैली में प्रस्तुत करना मेरा मुख्य उद्देश्य है.
लेखन के अलावा, मूझे अकादमिक शोध पढ़ने, सामुदायिक संवाद में भाग लेने तथा समसामयिक सामाजिक-राजनीतिक घटनाक्रमों पर चर्चा करने में गहरी दिलचस्पी है.



















