तेजस्वी की,कलम फेंको यात्रा ने दिलाई चरवाहा विद्यालय की याद

| BY

Ajit Kumar

बिहार
तेजस्वी की "कलम फेंको यात्रा" पर भाजपा का तीखा प्रहार

भाजपा प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल का प्रहार

तीसरा पक्ष ब्यूरो पटना, 20 सितम्बर 2025—भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व विधायक प्रेम रंजन पटेल ने तेजस्वी यादव की,कलम यात्रा पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि यह,कलम पकड़ो यात्रा नहीं बल्कि ,कलम फेंको यात्रा बन गई है, जिसने एक बार फिर बिहार की जनता को लालू-राबड़ी शासनकाल के चरवाहा विद्यालय की याद दिला दी है.

पटेल ने आरोप लगाया कि लालू-राबड़ी राज में शिक्षा व्यवस्था को मजाक बना दिया गया था, जिसके कारण लाखों बच्चों का भविष्य अंधेरे में धकेल दिया गया.आज तेजस्वी यादव कलम की बात करते हैं, लेकिन सच्चाई यह है कि उनके परिवार की पहचान हमेशा चरवाहा विद्यालय, भ्रष्टाचार और घोटालों से रही है, उन्होंने कहा.

चरवाहा विद्यालय, की विफलता का जिक्र

प्रेम रंजन पटेल ने कहा कि जनता भली-भांति जानती है कि लालू-राबड़ी शासन में न शिक्षा थी, न स्कूलों में शिक्षक, न रोजगार की कोई गारंटी. चरवाहा विद्यालय जैसी योजनाओं ने बिहार को पूरे देश में हंसी का पात्र बना दिया.तेजस्वी की यह यात्रा असल में शिक्षा सुधार की मुहिम नहीं, बल्कि अपने परिवार की विफलताओं को प्रचारित करने का माध्यम है.

बिहार को चाहिए रोजगार और उच्च शिक्षा

भाजपा प्रवक्ता ने स्पष्ट कहा कि बिहार की जनता को अब खोखले नारों की नहीं, बल्कि उच्च शिक्षा और रोजगार की जरूरत है. उन्होंने जोर देकर कहा—
तेजस्वी जी, बिहार अब चरवाहा विद्यालय नहीं चाहता. राज्य आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नितीश कुमार और एनडीए की नीतियों के सहारे तेजी से विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है.

ये भी पढ़े :बिहार में सुशासन का सच: ठेकेदार और रंगदारों का आतंक, आम जनता असुरक्षित!
ये भी पढ़े :दिल्ली स्कूलों में बार-बार बम धमकी, अभिभावकों में दहशत ,केजरीवाल का BJP सरकार पर वार

जनता बार-बार नकार चुकी है

पटेल ने दावा किया कि जनता ने बार-बार तेजस्वी यादव और उनकी पार्टी को नकारा है और आने वाले समय में भी यही होगा. उनका कहना है कि बिहार की जनता को अब विकास चाहिए, न कि पुराने विफल प्रयोगों और नारों की राजनीति.

Trending news

Leave a Comment