तेजस्वी यादव ने कहा लालू जी का सपना साकार

| BY

Ajit Kumar

बिहार
तेजस्वी यादव ने कहा लालू जी का सपना साकार

मंगनी लाल मंडल बने राजद प्रदेश अध्यक्ष

यह सिर्फ मेरी नहीं, पूरे अतिपिछड़ा समाज की जीत :मंगनी लाल मंडल

तीसरा पक्ष ब्यरो पटना, 20 जून:राष्ट्रीय जनता दल ने बिहार की सियासत में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए मंगनी लाल मंडल को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया. प्रदेश कार्यालय में ढोल-नगाड़ों, फूलों और मिठाइयों के बीच भव्य स्वागत हुआ. खास बात यह रही कि कार्यकर्ताओं के साथ-साथ महिला कार्यकर्ताओं में भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिला.

सामाजिक न्याय की दिशा में मील का पत्थर है:तेजस्वी

सामाजिक न्याय की दिशा में मील का पत्थर है:तेजस्वी

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने इस अवसर पर कहा की आज का दिन सामाजिक न्याय की दिशा में मील का पत्थर है. लालू जी की जो सोच रही है अतिपिछड़ों को नेतृत्व देने की—उसे धरातल पर उतारा गया है.राजद ने पहली बार किसी अतिपिछड़ा समाज के नेता को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर मिसाल कायम की है.

यह सिर्फ मेरी नहीं, पूरे अतिपिछड़ा समाज की जीत :मंगनी लाल मंडल

तेजस्वी ने यह भी कहा कि मंगनी लाल मंडल के नेतृत्व में महागठबंधन बिहार में जनता का विश्वास जीतेगा और आगामी चुनावों में निर्णायक सफलता दिलाएगा.

यह भी पढ़े :-मोदी बनाम तेजस्वी: वंदे भारत नहीं, बंद मिल चाहिए चालू!
यह भी पढ़े :-तेजस्वी बोले अब नहीं सुनना चाहते लोग मोदी के जुमले

नवप्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार जताया और कहा, “राजद ने जो भरोसा जताया है, मैं उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा.यह सिर्फ मेरी नहीं, पूरे अतिपिछड़ा समाज की जीत है.

समारोह में उपस्थित प्रमुख चेहरे

समारोह में उपस्थित प्रमुख चेहरे

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, सांसद संजय यादव, डॉ. तनवीर हसन, अब्दुल बारी सिद्दीकी, जयप्रकाश यादव, शक्ति सिंह यादव, रेखा पासवान, जावेद इकबाल अंसारी, चितरंजन गगन, रीता जायसवाल, उमाकान्त यादव, आरजू खान समेत सैकड़ों नेता और कार्यकर्ता इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने.

राजद प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि स्वागत कार्यक्रम में तेजस्वी यादव ने शॉल और बुके भेंटकर अध्यक्ष मंडल को शुभकामनाएं दीं और पार्टी कार्यालय गुलाब की पंखुड़ियों से महक उठा.

राजद द्वारा अतिपिछड़ा वर्ग को संगठनात्मक नेतृत्व देना इस बात का प्रमाण है कि पार्टी सामाजिक न्याय की अपनी विचारधारा को केवल मंचों तक सीमित नहीं रखती, बल्कि उसे जमीनी स्तर पर लागू भी करती है.

Trending news

Leave a Comment