अब शिक्षा के साथ रोजगार भी – स्किल यूनिवर्सिटी से बदलती तस्वीर
तीसरा पक्ष ब्यूरो पटना, 16 अगस्त – बिहार के श्रम संसाधन मंत्री संतोष सिंह ने शनिवार को बीजेपी प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान राज्य में रोजगार, पलायन और शिक्षा व्यवस्था को लेकर कई अहम घोषणाएं किया है. उन्होंने कहा कि बिहार अब चरवाहा विद्यालयों के दौर से निकलकर तकनीकी दक्षता और स्किल डेवेलपमेंट की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है.
मंत्री ने ,बिहार स्किल यूनिवर्सिटी, की स्थापना का जिक्र करते हुए बताया कि इसका उद्देश्य युवाओं को ऐसी तकनीकी और व्यावसायिक ट्रेनिंग देना है. जिससे उन्हें रोजगार के लिए राज्य से बाहर न जाना पड़े. उन्होंने आगे कहा कि, अब समय बदल चुका है. युवाओं को हाथ में हुनर देकर ही राज्य को आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है.
पलायन के आंकड़े भ्रामक, सिर्फ 57 लाख लोग बाहर – मंत्री का दावा
मीडिया में छप रही तीन करोड़ बिहारियों के पलायन की खबरों को “झूठा और भ्रामक” बताते हुए संतोष सिंह ने स्पष्ट किया कि वर्तमान में केवल 57 लाख लोग ही बिहार से बाहर हैं. इनमें से पांच लाख छात्र उच्च शिक्षा के लिए बाहर गये है . जबकि बाकी 52 लाख लोग रोजगार की तलाश में अन्य राज्यों में हैं.
उन्होंने कहा कि,राज्य सरकार प्रवासी मजदूरों की भलाई के लिए लगातार काम कर रहा है. बाहर रहने वाले बिहारवासियों के हितों की रक्षा हमारी प्राथमिकता है.अगर राज्य से बाहर किसी व्यक्ति की मृत्यु हो जाता है तो सरकार उसके परिवार को सहायता भी देती है.
हर घर में रोजगार का वादा, अगले पांच साल में एक करोड़ नौकरियां
मंत्री ने जोर देते हुए कहा कि आने वाले पांच वर्षों में राज्य सरकार एक करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार के अवसर देने जा रहा है. उन्होंने कहा कि, बिहार में बेरोजगारी की समस्या जल्द खत्म होगा. अब हर घर में रोजगार होगा और कोई भी युवा पीछे नहीं रहेगा.
संतोष सिंह ने बताया कि सिर्फ स्किल डेवेलपमेंट ही नहीं बल्कि जो युवा पहले से प्रशिक्षित हैं.उन्हें भी आगे बढ़ाने के लिए सरकार विशेष योजनाओं पर काम कर रहा है.
ये भी पढ़े :अटल प्रेरणा के स्वर: पटना में पूर्व प्रधानमंत्री को भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि
ये भी पढ़े :प्रधानमंत्री मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि
ये भी पढ़े :उमा भारती का गांधी-गोडसे बयान: ‘आतंकवाद से बड़ा पाप था वह!
राहुल गांधी की यात्रा पर तंज, बोले – जनता को नाटक पसंद नहीं
राहुल गांधी की यात्रा और हालिया बयानबाज़ी पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री ने कहा कि, उन्हें न संविधान पर भरोसा है, न चुनाव आयोग और न ही न्यायपालिका पर.
उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि, राहुल गांधी की नौटंकी का कोई असर नहीं होने वाला है. बिहार की जनता अब जागरूक हो चुका है. आगामी चुनाव में कांग्रेस और राजद का सूपड़ा साफ हो जायेगा.
मजदूरों और पत्रकारों के लिए भी योजनाएं
मंत्री ने बताया कि सरकार मजदूरों की सुरक्षा, उनके पंजीकरण और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर भी योजनाएं चला रही है.साथ ही उन्होंने पत्रकारों के लिए भी सुविधाओं और लाभों की घोषणा जल्द किए जाने का आश्वासन दिया है.
प्रेस वार्ता में उपस्थित प्रमुख नेता
बिहार भाजपा के मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल, सह प्रभारी रणवीर कुमार, प्रवक्ता नीरज कुमार और पूनम सिंह भी इस अवसर पर मंच पर मौजूद रहे.
निष्कर्ष
बिहार सरकार की इस नई नीति दिशा से यह स्पष्ट होता है कि आने वाले वर्षों में राज्य हुनरमंद युवाओं और स्थानीय रोजगार सृजन पर अपना पूरा फोकस रखने जा रही है. अगर ये योजनाएं धरातल पर उतरती हैं. तो बिहार का सामाजिक-आर्थिक परिदृश्य निश्चित रूप से बदलेगा.

I am a blogger and social media influencer. I have about 5 years experience in digital media and news blogging.













