राजद प्रदेश महासचिव प्रेम प्रकाश शर्मा के निधन पर पार्टी में शोक की लहर

| BY

Ajit Kumar

बिहार
राजद प्रदेश महासचिव प्रेम प्रकाश शर्मा के निधन पर पार्टी में शोक की लहर

राजद प्रदेश महासचिव प्रेम प्रकाश शर्मा के निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति

तीसरा पक्ष ब्यूरो पटना, 03 जनवरी 2026 राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश महासचिव श्री प्रेम प्रकाश शर्मा के असामयिक निधन से राजद परिवार में गहरा शोक व्याप्त है.उनके निधन पर राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालू प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती राबड़ी देवी, नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की है.

राजद कार्यालय में शोक सभा, झंडा आधा झुका

स्वर्गीय प्रेम प्रकाश शर्मा के सम्मान में राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय, पटना में शोक सभा का आयोजन किया गया. प्रदेश अध्यक्ष श्री मंगनी लाल मंडल की अध्यक्षता में आयोजित इस सभा में बड़ी संख्या में पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए. इस दौरान दिवंगत नेता के सम्मान में पार्टी का झंडा आधा झुका दिया गया.

वरिष्ठ नेताओं ने व्यक्त की संवेदना

इस अवसर पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने गहरी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि प्रेम प्रकाश शर्मा का निधन राजद परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है. उन्होंने कहा कि वे पार्टी के प्रति आजीवन समर्पित, निष्ठावान और ईमानदार कार्यकर्ता थे, जिनकी पहचान एक संघर्षशील और जमीनी नेता के रूप में थी.

लंबे समय से चल रहे थे बीमार

जानकारी के अनुसार श्री शर्मा पिछले काफी समय से बीमार थे और नई दिल्ली में उनका इलाज चल रहा था। कल देर रात उन्होंने अंतिम सांस ली.उनके निधन का समाचार मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई.

पार्टी ने दी श्रद्धांजलि

राष्ट्रीय जनता दल के नेताओं ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक-संतप्त परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दें.

ये भी पढ़े :धर्म रक्षक या नफरत के सौदागर? रायपुर घटना पर बहस
ये भी पढ़े :बिहार की महिलाओं पर अपमानजनक बयान: भाजपा की सोच पर उठते गंभीर सवाल

शोक संवेदना व्यक्त करने वाले प्रमुख नेता

लालू प्रसाद, राबड़ी देवी, तेजस्वी प्रसाद यादव, मंगनी लाल मंडल, उदय नारायण चौधरी, अब्दुल बारी सिद्दीकी, बिनु यादव, मनोज कुमार झा, संजय यादव, डॉ. तनवीर हसन, आलोक कुमार मेहता, शिवचंद्र राम, रणविजय साहू, शक्ति सिंह यादव, एजाज अहमद, सारिका पासवान सहित अनेक वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता।

Trending news

Leave a Comment