राहुल गांधी कभी तेजस्वी को सीएम नहीं बनाएंगे
तीसरा पक्ष ब्यूरो पटना, 24 अगस्त :पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता रामकृपाल यादव ने विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि, वोटर अधिकार यात्रा महज एक दिखावा है.जिसका उद्देश्य बिहार की जनता को भ्रमित करना है.उन्होंने इसे पूरी तरह, फ्लॉप शो करार दिया है
मीडिया से बातचीत में यादव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव की जोड़ी पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि,राहुल गांधी इस यात्रा के माध्यम से सिर्फ एक नया राजनीतिक इश्यू खड़ा करना चाहते हैं. असल में अभी तक किसी पार्टी ने चुनाव आयोग को यह नहीं बताया कि मतदाता सूची से लोगों के नाम हटाए जा रहे हैं.
राहुल की मंशा में नहीं
रामकृपाल यादव ने दावा किया कि कांग्रेस और राजद के बीच आपसी विश्वास की कमी है.उन्होंने राहुल गांधी द्वारा अतीत में अध्यादेश की प्रति फाड़ने की घटना को याद करते हुए कहा कि,राहुल गांधी कभी भी तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री नहीं बनाएंगे.तेजस्वी खुद प्रधानमंत्री बनाने के लिए समर्थन मांग रहे हैं. लेकिन उनके अपने सहयोगी ही उन्हें स्वीकारने को तैयार नहीं हैं.भाजपा नेता ने यह भी स्पष्ट किया कि आगामी चुनावों के बाद मुख्यमंत्री के तौर पर नीतीश कुमार ही राज्य का नेतृत्व करेंगे.
ये भी पढ़े :बिहार में डबल इंजन सरकार की वापसी की दस्तक
ये भी पढ़े :राहुल गांधी और तेजस्वी यादव झूठ की राजनीति कर रहे हैं!
राजद हाशिये पर, लालू यादव की राजनीतिक जमीन खिसक गई है
रामकृपाल यादव ने यह भी दावा किया कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अब अपनी राजनीतिक पकड़ खो चुकी है और पार्टी पूरी तरह हाशिए पर पहुंच गई है.
उन्होंने निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के हालिया बयानों को भी खारिज करते हुए कहा कि,वो सिर्फ खबरों में बने रहने के लिए बयान देते हैं, उनका कोई राजनीतिक महत्व नहीं है
दानापुर में जलजमाव पर चिंता
यादव ने अपने लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले दानापुर में जलजमाव की समस्या पर भी चिंता जताई है , उन्होंने स्थानीय प्रशासन से अपील किया है कि इस जलजमाव समस्या के स्थायी समाधान के लिए ठोस कदम उठाए जाएं.
निष्कर्ष
रामकृपाल यादव के इस बयान से साफ है कि भाजपा विपक्ष की रणनीतियों को गंभीरता से ले रही है. लेकिन साथ ही उसे जनता द्वारा नकारे जाने का दावा भी कर रही है.वोटर अधिकार यात्रा को लेकर उठे सवाल अब राजनीतिक विमर्श के केंद्र में हैं. और आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि जनता इस पर क्या फैसला देती है.

I am a blogger and social media influencer. I have about 5 years experience in digital media and news blogging.













